लाइव न्यूज़ :

Gorakhnath Temple Attack: इंटरनेट पर विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक का वीडियो देखता था आरोपी, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

By आजाद खान | Updated: April 6, 2022 08:32 IST

मामले में बोलते हुए उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने कहा कि हमारे बाहरी रिंग (सुरक्षा के) ने इस हमले को रोक दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देगोरखनाथ मंदिर हमले पर एक खबर सामने आई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि आरोपी इंटरनेट पर जाकिर नाइक की वीडियो को देखता था।मामले की जांच अब एटीएस कर रही है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश गोरखनाथ मंदिर के बाहर दो पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाला आरोपी इंटरनेट पर जाकिर नाइक की वीडियो देखता था। इस बात का खुलासा उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर कुछ भी नकारा नहीं जा सकता है। अवस्थी ने कहा कि आरोपी केमिकल इंजीनियर अहमद मुर्तजा अब्बासी के न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद उसे पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना को देखते हुए हर धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को बढ़ाई जा रही है। 

आपको बता दें कि आरोपी ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर के बाहर खड़े दो पुलिसकर्मियों पर हमला किया था जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे आरोपी सुरक्षाकर्मियों का धारदार हथियार से पीछा कर रहा है। इस घटना के बाद उसे पकड़ लिया गया था। 

क्या कहा अतिरिक्त मुख्य सचिव ने

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक अवस्थी ने कहा, आरोपी इंटरनेट पर विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक का वीडियो देखता था। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस केस को आतंकवाद निरोधी दस्ते को ट्रांस्फर कर दिए हैं जिनकी सहायता विशेष कार्य बल भी करेगा। यही नहीं टीप आरोपी के लैपटॉप और मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है। अवस्थी के अनुसार, एटीएस की टीम पहले भी कई जगहों पर जा चुकी है और जरूरत पड़ी तो कई और जगहों पर जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि इस हमले को रोकने में सुरक्षा की बनाई गई बाहरी रिंग ने बड़ा काम किया है। 

क्या कहा उत्तर प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने

उत्तर प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने सोमवार को एक बयान जारी करते हुए इस घटना को एक  "गंभीर साजिश" करार दिया है और इसे प्राप्त सूबतों के आधार पर एक  "आतंकवादी" घटना बताया है।वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोमवार को मौके का दौरा किया था और स्थिति की समीक्षा की थी। जानकारी के अनुसार, आरोपी अब्बासी गोरखपुर के सिविल लाइंस इलाके के रहने वाले है और उसने 2015 में  2015 में आईआईटी-मुंबई से केमिकल इंजीनियरिंग पास की थी। वह 2017 से मानसिक तौर पर अस्वस्थ्य है और उसका इलाज भी चल रहा है।  

टॅग्स :क्राइमगोरखपुरक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल