लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः नववर्ष पर वृन्दावन में चारपहिया वाहनों का नहीं होगा प्रवेश, शनिवार से रोक

By भाषा | Updated: December 28, 2018 23:31 IST

‘‘श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सभी पार्किंग स्थलों से ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा सवारियों को ठा. बांकेबिहारी मंदिर सहित अन्य मंदिरों तक पहुंचाएंगे।’’

Open in App

मथुरा, 28 दिसम्बरः उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में नये साल की शुरुआत ईश्वर की आराधना के साथ करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के सैलाब को देखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष तौर पर वृन्दावन की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए शनिवार से चारपहिया एवं उससे बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोन लगा दी है जो बुधवार की सुबह तक लागू रहेगी। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया, ‘‘चूंकि इन दिनों में सप्ताहांत, वर्ष का अंत एवं वर्षांत नववर्ष आदि ऐेसे संयोग बन रहे हैं जिन पर लोग देशाटन, तीर्थाटन आदि के इरादे से वृन्दावन एवं मथुरा के अन्य तीर्थस्थलों पर भ्रमण के लिए बहुत बड़ी तादाद में आते हैं। इसलिए ऐसे में उनकी सुरक्षा एवं संरक्षा के इरादे से यातायात को सुचारू बनाए रखना भी पुलिस की प्राथमिकताओं में आता है।’’ 

उन्होंने बताया, ‘‘इसलिए खासतौर पर वृन्दावन में कार एवं अन्य सभी बड़े वाहनों के प्रवेश पर चार दिन तक पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। जो शनिवार की सुबह से मंगलवार की सुबह तक लागू रहेगी। इस बीच शहर में प्रवेश की अनावश्यक चेष्टा करने वालों को रोकने के लिए 21 स्थानों पर बैरियर लगाकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।’’ 

एसएसपी ने बताया, ‘‘दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से आने वाले वाहनों को छटीकरा मार्ग पर स्थित रुक्मिणी विहार पार्किंग पर रोका जाएगा। वहीं जैंत वाले नये रोड से आने वाले वाहनों को छह शिखर मंदिर के समीप और गांव सुनरख मोड़ पर ही रोक दिया जाएगा।’’ 

उन्होंने बताया कि इसके अलावा, मथुरा की ओर से जाने वाले बड़े और चार पहिया वाहन पागल बाबा के समीप संयुक्त चिकित्सालय के सामने पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे, जबकि यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर से आने वाले बड़े वाहन नवीन मंडी समिति के निकट बनी पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे। 

उन्होंने बताया, ‘‘श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सभी पार्किंग स्थलों से ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा सवारियों को ठा. बांकेबिहारी मंदिर सहित अन्य मंदिरों तक पहुंचाएंगे।’’

टॅग्स :न्यू ईयरउत्तर प्रदेशमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र