लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: कानपुर में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत, 10 बीमार

By भाषा | Updated: May 20, 2018 16:41 IST

कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अखिलेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है ।

Open in App

कानपुर: 20 मई: सचेंडी थानाक्षेत्र के अलग-अलग गांवों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से बीमार हो गए। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि यह घटना आज सुबह हुई। राजेन्द्र कुमार (48) और रतनेश शुक्ला (51) नाम के दो व्यक्ति अपने-अपने आवास पर मृत पाये गये।

उन्होंने बताया कि 12 लोगों को उनकी तबियत बिगड़ने पर विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर जगजीवन राम (62) और उमेश (30) नाम के व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गयी। सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों ने पुलिस को बताया कि इन सभी लोगों ने शराब के सरकारी ठेके से शराब लेकर पी थी।

वहीं, डाक्टरों ने बताया कि जहरीली शराब पीने की वजह से ये मौतें हुई हैं। कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अखिलेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है । राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये और गंभीर रूप से बीमार लोगों के लिए 50 - 50 हजार रूपये देने का ऐलान किया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह