लाइव न्यूज़ :

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर लखनऊ में फिर नजरबंद! वीडियो शेयर कर बोले- अजीबोगरीब स्थिति! इतना डर क्यों सरकार?

By विनीत कुमार | Updated: August 27, 2021 16:06 IST

उत्तर प्रदेश काडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को नजरबंद किए जाने की खबर है। अमिताभ ठाकुर की ओर से यह दावा किया गया है। उन्होंने शुक्रवार को ही राजनीतिक दल बनाने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने दावा किया है कि उन्हें नजरबंद कर दिया गया है। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि पुलिस बिना कारण बताये और एफआईआर की कॉपी दिए थाने ले जा रही हैइससे पहले शुक्रवार को ही अमिताभ ठाकुर ने यूपी चुनाव को देखते हुए नई राजनीतिक पार्टी बनाने का भी ऐलान किया।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश काडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने दावा किया है कि उन्हें नजरबंद कर दिया गया है। अमिताभ ठाकुर ने एक ट्वीट कर ऐसा दावा किया। 

साथ ही अमिताभ ठाकुर ने एक वीडियो भी पोस्ट किया और कहा कि लखनऊ पुलिस द्वारा बिना कारण बताये और एफआईआर की कॉपी दिए जबरन हजरतगंज थाने ले जाया जा रहा है। इस वीडियो में कुछ पुलिस कर्मी अमिताभ ठाकुर को गाड़ी में बैठाते नजर आ रहे हैं।

अमिताभ ठाकुर की पत्नी की ओर से भी यही वीडियो पोस्ट करते हुए आशंका जताई गई कि कुछ अप्रिय घटना अमिताभ ठाकुर के साथ हो सकती है।

इससे पहले शुक्रवार को ही उन्होंने नई राजनीतिक पार्टी बनाने का भी ऐलान किया था। इस ऐलान के बाद उन्होंने एक और वीडियो पोस्ट किया और लिखा, मेरे अयोध्या गोरखपुर यात्रा के निकट आते और नई राजनैतिक पार्टी की घोषणा करते ही फिर नजरबंद. अजीबोगरीब स्थिति! मानो कानून का नहीं व्यक्ति विशेष का राज हो! इतना डर क्यों सरकार ?

इससे पहले 21 अगस्त को पुलिस ने अमिताभ ठाकुर को नजरबंद कर दिया था। बहरहाल अमिताभ ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से विचार-विमर्श करने के बाद उन्होंने एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने का फैसला किया है। ठाकुर ने कहा कि पार्टी बनाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी और उनके नए संगठन का प्रस्तावित नाम ‘अधिकार सेना’ होगा। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा

अमिताभ ठाकुर ने हाल में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इस महीने की शुरुआत में ठाकुर की पत्नी नूतन ने घोषणा की थी कि योगी आदित्यनाथ जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, वहां से अमिताभ उनके खिलाफ अवश्य ही चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा लिए गए एक निर्णय के बाद ठाकुर को 23 मार्च को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक आदेश में ठाकुर के बारे में कहा गया था कि उन्हें अपनी सेवा के शेष कार्यकाल के लिए बनाए रखने के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया। ठाकुर का कार्यकाल 2028 में पूरा होने वाला था। 

टॅग्स :Amitabh Thakurयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावलखनऊLucknowट्विटरTwitter
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल