लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में जीका वायरस का पहला मामला, कानपुर में मिला मरीज, दिल्ली से पहुंची विशषज्ञों की टीम

By विनीत कुमार | Updated: October 24, 2021 11:48 IST

उत्तर प्रदेश में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया है। इससे पहले हाल में केरल और महाराष्ट्र में जीका के मामले सामने आए थे। पिछले कुछ सालों में मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में भी जीका के मामले आते रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकानपुर में मिला जीका वायरस से संक्रमित मरीज, शनिवार को आई जांच रिपोर्ट।लक्षण नजर आने के बाद पुणे भेजा गया था सैंपल, पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित है मरीज।मरीज को एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, संपर्क में आए अन्य लोगों की भी होगी जांच।

कानपुर: कोरोना से मिलती राहत के बीच उत्तर प्रदेश में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया है। जीका वायरस से संक्रमित मरीज कानपुर में मिला है। इसके बाद इसकी जांच के लिए दिल्ली से विशेषज्ञों की टीम कानपुर पहुंच चुकी है। जांच के लिए मरीज के संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी लिये गए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मरीज वायुसेना स्टेशन का कर्मचारी है। उन्हें एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लक्षणों के आधार पर अस्पताल प्रबंधन ने उसका सैंपल जांच के लिए पुणे भेजा था। उसकी रिपोर्ट शनिवार को आई।

बताा जा रहा है कि वायु सेना अधिकारी पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। वायरस के फैलाव की जांच के लिए दस टीमों का भी गठन किया गया है। इससे पहले पिछले कुछ महीनों में केरल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में जीका वायरस से संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

जीका वायरस संक्रमण मच्छरों के काटने से होता है। इससे संक्रमित होने पर बुखार, त्वचा पर चकत्ते होने, आंखों में जलन, बेचैनी, सिरदर्द, बदन दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।

टॅग्स :जीका वायरसउत्तर प्रदेशकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण