लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः यूपी के कार्यवाहक DGP होंगे देवेंद्र सिंह चौहान, मुकुल गोयल का स्थान लेंगे, जानें इनके बारे में

By भाषा | Updated: May 12, 2022 20:04 IST

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बृहस्पतिवार को जारी एक आदेश में बताया कि वर्ष 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान को प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुकुल गोयल को सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने के आरोप में बुधवार को पद से हटा दिया गया था।1987 बैच के अधिकारी गोयल को पिछले साल जून में राज्य का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था।

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी देवेंद्र सिंह चौहान को राज्य का कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में इसकी जानकारी दी गयी है।

चौहान उत्तर प्रदेश  के मैनपुरी के रहने वाले हैं। चौहान डीजी इंटेलीजेंस के पद पर तैनात थे।  गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बृहस्पतिवार को जारी एक आदेश में बताया कि वर्ष 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी चौहान को पुलिस महानिदेशक के पद पर स्थाई नियुक्ति होने तक प्रदेश के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसमें कहा गया है कि इस दौरान वह पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना) का दायित्व भी संभालते रहेंगे। डीजीपी मुकुल गोयल को बुधवार को कर्तव्य के प्रति लापरवाही के आरोप में हटाकर महानिदेशक (नागरिक सुरक्षा) के पद पर भेजा गया था। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया था कि गोयल को विभागीय कार्यों में दिलचस्पी नहीं लेने और सरकारी काम की उपेक्षा करने पर पद से हटा दिया गया है।

उन्हें हटाए जाने के बाद अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार को डीजीपी पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। वर्ष 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी गोयल को पिछले साल जून में प्रदेश का पुलिस महानिदेशक बनाया गया था। उससे पहले वह सीमा सुरक्षा बल में अपर महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे।

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज