लाइव न्यूज़ :

धर्मांतरण मामले में मौलाना कलीम सिद्दीकी मेरठ से गिरफ्तार, आप विधायक बोले- चुनाव से पहले बढ़ने लगा मुसलमानों पर अत्याचार

By विनीत कुमार | Updated: September 22, 2021 12:48 IST

मौलाना कलीम सिद्दीकी को एटीएस ने मंगलवार रात गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी को धर्मांतरण मामले से जोड़ कर बताया जा रहा है पर आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Open in App
ठळक मुद्दे इस्लामी विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीकी को मेरठ से किया गया है गिरफ्तार।मौलाना कलीम सिद्दीकी का नाम उमर गौतम केस में उछला था।करीब रात नौ बजे इशा की नमाज के बाद मौलाना अपने साथियों के साथ कार में फुलत के लिए निकले थे, तभी हुई गिरफ्तारी

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) ने इस्लामी विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के अनुसार धर्मांतरण के मामले में ये गिरफ्तारी की गई है। हालांकि आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं, इस मामले पर आप विधायक अमानुतुल्लाह खान ने विरोध जताया है।

मौलाना कलीम सिद्दीकी का नाम उमर गौतम केस में उछला था। उमर गौतम को धर्मांतरण रैकेट चलाने के आरोप में यूपी पुलिस ने पकड़ा था। बताया जा रहा है कि इसके बाद से 64 साल के मौलाना कलीम सिद्दीकी पर सुरक्षा एजेंसिया नजर बनाए हुई थीं और मंगलवार रात उनके मेरठ पहुंचते ही उन्हें गिफ्तार कर लिया गया।  

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार एटीएस के महानिरीक्षक (आईजी) डॉ.जी.के गोस्वामी ने बताया कि गिरफ्तारी मंगलवार रात को की गई थी। हालांकि, एटीएस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने गिरफ्तारी का कारण बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी।

अमानतुल्लाह खान ने गिरफ्तारी को यूपी चुनाव से जोड़ा

इस पूरे घटनाक्रम को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने आगामी यूपी चुनाव से जोड़ कर बताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि चुनाव से पहले ऐसी गिरफ्तारी बताती है कि यूपी में मुसलमानों पर अत्याचार बढ़ रहा है। उन्होंने लिखा कि चुनाव जीतने के लिए आखिर भाजपा और कितना गिरेगी।

लोगों के हंगामे के बाद मिली गिरफ्तारी की जानकारी

मौलाना कलीम सिद्दीकी मंगलवार शाम सात बजे अन्य साथी मौलानाओं के साथ मेरठ के लिसाड़ीगेट में हूमायुंनगर की मस्जिद माशाउल्लाह के इमाम शारिक के आवास पर एक कार्यक्रम में आए थे। करीब रात नौ बजे इशा की नमाज के बाद वह अपने साथियों के साथ कार में फुलत के लिए निकले थे।

इस दौरान परिजन ने उन्हें फोन किया लेकिन मोबाइल बंद मिला। परिजन ने जानकारी मेरठ में इमाम शारिक को दी। परिवार और परिचितों ने मौलाना की तलाश शुरू की, लेकिन जानकारी नहीं मिली। इसके बाद लोगों की भीड़ लिसाड़ीगेट थाने पर जुट गई। देर रात तक हंगामा चलता रहा। कुछ समय बाद जानकारी मिली की मौलाना को एटीएस ने हिरासत में ले लिया है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारमेरठअमानतुल्लाह खानAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार