लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: सर्वसम्मति से पारित हुआ संविधान संशोधन विधेयक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2019 17:01 IST

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में पिछले 70 वर्षों से दिए जा रहे अजा, अजजा और एंग्लो-इंडियन के लिए आरक्षण की मीयाद 25 जनवरी, 2020 को खत्म होने वाली थी। सदन में सपा और विपक्ष के नेता अहमद हसन ने इस विधेयक का पुरजोर समर्थन करते हुये कहा ‘‘यह विधेयक समाज में समानता लाने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी विधान परिषद ने SC/ST के आरक्षण की अवधि को 10 साल के लिए और बढ़ाने के विधेयक को मंजूरी दे दी। सदन में सपा और विपक्ष के नेता अहमद हसन ने इस विधेयक का पुरजोर समर्थन किया

उत्तर प्रदेश विधान परिषद ने भी मंगलवार को अपने विशेष सत्र के दौरान लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के आरक्षण की अवधि को 10 साल के लिए और बढ़ाने के विधेयक को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। विधान परिषद में नेता सदन उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने संसद के दोनों सदनों में पारित हो चुके 126वें संविधान संशोधन विधेयक 2019 को समर्थन देने का प्रस्ताव सदन के पटल पर रखा।

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में पिछले 70 वर्षों से दिए जा रहे अजा, अजजा और एंग्लो-इंडियन के लिए आरक्षण की मीयाद 25 जनवरी, 2020 को खत्म होने वाली थी। सदन में सपा और विपक्ष के नेता अहमद हसन ने इस विधेयक का पुरजोर समर्थन करते हुये कहा ‘‘यह विधेयक समाज में समानता लाने वाला है। यह देश के दबे-कुचले लोगों को समाज की अगली कतार में खड़ा करने वाला है। हमारी पार्टी सदैव इसका समर्थन करती रही है।’’

सदन में बसपा के नेता दिनेश चन्द्रा ने कहा ‘‘यह एक ऐतिहासिक विधेयक है। इस विधेयक के माध्यम से ही हमारे समाज के लोग इस सदन में आते हैं। इसका मैं पुरजोर समर्थन करता हूं।’’

कांग्रेस सदस्य दीपक सिंह ने कहा ‘‘आज ही के दिन पूर्ण स्वराज्य की मांग की गई थी। यह विधेयक सभी को समानता का अधिकार देता है। कांग्रेस सरकार ने ही भारत को संविधान दिया है।’’ उन्होंने कहा कि वह इस विधेयक का जोरदार समर्थन करते हैं। अपना दल के आशीष पटेल ने इस विधेयक का समर्थन करते हुये कहा कि नौकरियों में बैकलाग की रिक्तियों को पूरा नहीं भरा जा रहा है जिन्हें पूरा किया जाना चाहिये।

शिक्षक दल के जगवीर किशोर जैन, निर्दलीय समूह के नेता राज बहादुर सिंह चन्देल, सपा नेता राजपाल कश्यप, आनन्द भदौरिया और लीलावती कुशवाहा ने भी आरक्षण विधेयक का पुरजोर समर्थन किया। विधेयक को सर्वसम्मति से पारित किये जाने के बाद सदन की बैठक अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दी गयी। मालूम हो कि संसद ने हाल ही में इस संबंध में एक संविधान संशोधन विधेयक पारित किया और कानून बनने से पहले राज्य विधानसभाओं द्वारा इसका अनुमोदन किया जाना है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट