लाइव न्यूज़ :

कौन हैं अवनीश कुमार अवस्थी?, 1987 बैच के सेवानिवृत आईएएस पर मेहरबान सीएम योगी?

By राजेंद्र कुमार | Updated: March 1, 2025 18:38 IST

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को अवनीश कुमार अवस्थी के कार्यकालको 28 फरवरी 2026 तक के लिए बढ़ा दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देनियुक्ति विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है. सलाहकार के रूप में अवनीश अवस्थी का कार्यकाल तीसरी बार बढ़ाया गया है.ब्यूरोक्रेसी के तमाम मसलों पर वह मुख्यमंत्री को सलाह देते हैं.

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यू तो पांच सलाहकार हैं, लेकिन उनके सबसे चहेते सलाहकार हैं अवनीश कुमार अवस्थी. अवनीश अवस्थी उत्तर प्रदेश कैडर के 1987 बैच के सेवानिवृत आईएएस अधिकारी रहे हैं और वह 31 अगस्त 2022 को सेवानिवृत्त हुए थे. इसी के बाद से वह सलाहकार हैं और राजनीतिक मामलों से लेकर ब्यूरोक्रेसी के तमाम मसलों पर वह मुख्यमंत्री को सलाह देते हैं. उनकी हर सलाह को सीएम योगी मानते हैं क्योंकि सीएम योगी के पसंद आने वाली राय ही वह देते हैं. यही वजह है मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को अवनीश कुमार अवस्थी के कार्यकालको 28 फरवरी 2026 तक के लिए बढ़ा दिया है. नियुक्ति विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है. सलाहकार के रूप में अवनीश अवस्थी का कार्यकाल तीसरी बार बढ़ाया गया है.

ऐसे बढ़ा अवनीश अवस्थी का कार्यकाल

अवनीश अवस्थी ने वर्ष 1985 में आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट की डिग्री ली. इसके बाद उन्होंने 1987 में सिविल सेवा परीक्षा पास की और आईएएस अफसर बन गए. आईएएस रहते हुए वह ललितपुर, बदायूं, आजमगढ़, वाराणसी, फैजाबाद, मेरठ और गोरखपुर में डीएम (जिलाधिकारी) रहे.

गोरखपुर में जिलाधिकारी रहते हुए वह योगी आदित्यनाथ के संपर्क में आए. फिर सितंबर 2005 से जनवरी 2009 तक यूपीपीसीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में उन्होंने कार्य. इसके बाद वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली गए. इसके बाद जब योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली तो वह यूपी में वापस लौटे और फिर सीएम योगी ने उन्हे सरकार में सूचना विभाग, गृह विभाग और अपीड़ा जैसे अहम विभाग का दायित्व सौंपा. इस दायित्वों कों संभालते हुए अवनीश अवस्थी 31 अगस्त 2022 को सेवानिवृत हुए तो उन्हे मुख्यमंत्री योगी ने अपना प्रमुख सलाहकार बना लिया.

उनका पहला कार्यकाल समाप्त होने के बाद सीएम योगी ने 1 मार्च 2023 से 29 फरवरी 2024 तक उनके कार्यकाल को बढ़ा दिया. इसके बाद दूसरी बार उनका कार्यकाल 1 मार्च 2024 से लेकर 28 फरवरी 2025 तक बढ़ा दिया गया था. शनिवार को तीसरी बार उनका कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया है. अवनीश अवस्थी के अलावा जीएम सिंह, केबी राजू, डीपी सिंह, मृत्युंजय सिंह और रहीस सिंह भी मुख्यमंत्री योगी के सलाहकार हैं. 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊयोगी आदित्यनाथBJP government of Uttar Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल