लाइव न्यूज़ :

Delhi Election: CM योगी ने कहा- पाकिस्तानी मंत्री केजरीवाल का समर्थन करते हैं क्योंकि शाहीन बाग में वही बिरयानी खिला सकते हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2020 13:35 IST

पाकिस्तानी सरकार के मंत्री भी अरविंद केजरीवाल का समर्थन क्यों करते हैं?  ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें पता है शाहीन बाग में वही बिरयानी खिला सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्याथ ने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि शाहीन बाग में केजरीवाल खिला रहे हैं।भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कह था कि दिल्ली में भाजपा सरकार न होने के बावजूद भी मोदी जी ने दिल्ली की 1,731 अनाधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विकासपुरी में कहा कि आपको पता है कि पाकिस्तानी सरकार के मंत्री भी अरविंद केजरीवाल का समर्थन क्यों करते हैं?  ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें पता है शाहीन बाग में वही बिरयानी खिला सकते हैं। 

इसके पहले रविवार (2 फरवरी) को सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगी दिल्ली में अराजकता फैलाना चाहते हैं। शाहीन बाग जैसे चीजें करके वो अराजकता फैलाना चाहते हैं।

वहीं, योगी आदित्याथ ने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि शाहीन बाग में केजरीवाल खिला रहे हैं।

वहीं, दिल्ली विधान सभा चुनाव प्रचार के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी पहुंच गए हैं। उन्होंने दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। नीतीश ने इस दौरान पटना से आने वाली बसों को दिल्ली में एंट्री की इजाजत न दिए जाने का जिक्र करते हुए बिहार के लोगों से केजरीवाल को सबक सिखाने की अपील की। बीजेपी ने भी इस मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर पूर्वांचलियों के अपमान का आरोप लगाया है।

बता दें कि रविवार को भी जदयू प्रमुख कुमार आठ फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार एस सी एल गुप्ता के लिए चुनाव प्रचार के लिए आये हुए थे। गुप्ता दक्षिण दिल्ली के संगम विहार विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। कुमार ने केजरीवाल का नाम लिये बिना कहा, ‘‘कुछ लोगों की दिलचस्पी प्रचार और विज्ञापन में अधिक है। हम वह नहीं करते।’’

इसके अलावा, दिल्ली में रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को कह था कि दिल्ली में भाजपा सरकार न होने के बावजूद भी मोदी जी ने दिल्ली की 1,731 अनाधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किया, 40 लाख लोगों को मकान का ह़क दिलाया। उन्होंने कहा कि मोदी जी देश को दुनिया में स्थापित कर रहे हैं और देश की राजधानी दिल्ली की गरिमा को आगे बढ़ाने का काम भी मोदी जी ही कर सकते हैं। 

जेपी नड्डा ने कहा कि हमें दुःख होता है ये जानकर कि 21 महानगरों में सबसे जहरीला पानी दिल्ली का है। दुःख होता है कि दिल्ली में वायु प्रदुषण 600 से अधिक होता है और यहां के मुख्यमंत्री ऑड-ईवन चलवाते है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीअरविन्द केजरीवालयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब