लाइव न्यूज़ :

यूपी: बस ने आठ लोगों को कुचला, छह की मौत, ड्राइवर फरार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 2, 2018 15:40 IST

ये दुर्घटना लखनऊ-फैजाबाद राजमार्ग पर सफदरगंज थाना क्षेत्र में हुई। दुर्घटना के शिकार लोग एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मृतकों में से दो की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Open in App

बाराबंकी (उप्र), दो मई (भाषा) लखनऊ-फैजाबाद राजमार्ग पर स्थित थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम दादरा के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने सड़क पार कर रहे आठ लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में चार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोगों की मौत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

यह सभी लोग वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मृतकों में से दो की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लखनऊ-फैजाबाद हाईवे पर स्थित ग्राम दादरा चौराहे पर कल देर रात सड़क पार कर रहे आठ लोगों को फैजाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। हादसे के बाद चालक बस को बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गया, जिससे हाइवे पर जाम लग गया।

पुलिस जब तक घटनास्थल पर पहुंची तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। मृतकों में थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम बनवा निवासी एक परिवार के चार लोग शामिल हैं। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान दो और घायलों की मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद डीएम उदयभानु त्रिपाठी, एसपी वीपी श्रीवास्तव, सीएमओ रमेश चंद्र, सीएमएस एसके सिंह, चिकित्सा अधीक्षक एसके शुक्ला अस्पताल पहुंचे।

क्षेत्राधिकारी सीओ सदर राजेश यादव के मुताबिक कुछ चश्मदीदों ने बताया कि बस तेज रफ्तार में थी। एसपी ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"