लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 3, 2021 20:32 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश सतर्कता विभाग की टीम ने शुक्रवार को यहां थाना कोतवाली नगर शहर के शुकुलपुर में खंड शिक्षा अधिकारी को एक अध्यापक से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान प्रयागराज क्षेत्र के अधीक्षक अभिषेक महाजन ने शुक्रवार को बताया कि सहायक अध्यापक माध्यमिक विद्यालय बड़ा का पुरवा (ब्लाक सदर) प्रभाकर प्रताप सिंह ने शिकायत की थी कि खंड शिक्षा अधिकारी (सदर) रमाशंकर ने निलंबन अवधि का वेतन, बोनस भुगतान के लिए दस हजार रुपये की रिश्वत मांग की है। महाजन ने बताया कि सतर्कता अधिष्ठान प्रयागराज की टीम ने रमाशंकर को शुकुलपुर प्रतापगढ़ में उनके आवास पर दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना सतर्कता अधिष्ठान प्रयागराज में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज