लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में 'भारत समाचार' टीवी चैनल के दफ्तर पर छापा, एडिटर इन चीफ बृजेश मिश्रा के घर भी आईटी की रेड

By विनीत कुमार | Updated: July 22, 2021 12:30 IST

उत्तर प्रदेश के टीवी न्यूज चैनल 'भारत समाचार' पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। ये टीवी चैनल लखनऊ से चलता है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के लखनऊ से संचालित होता है 'भारत समाचार' टीवी चैनलरिपोर्ट्स के अनुसार भारत समाचार चैनल के प्रधान सम्पादक बृजेश मिश्रा के घर पर भी छापा पड़ा हैसमाचार चैनल के यूपी प्रमुख वीरेंद्र सिंह के आवास पर भी आयकर विभाग का छापा

देश के अखबार समूह दैनिक भास्कर पर छापे के बाद अब उत्तर प्रदेश के टीवी चैनल 'भारत समाचार' पर भी आयकर विभाग का छापे मारे जाने की खबर आई है। भारत समाचार लखनऊ से संचालित होता है। मिली जानकारी के अनुसार टीवी चैनल के प्रधान सम्पादक बृजेश मिश्रा और यूपी प्रमुख वीरेंद्र सिंह के आवास पर भी आयकर छापा पड़ा है।

बताया जा रहा है कि बृजेश मिश्रा के गोमती नगर में विपुल खंड के आवास पर इनकम टैक्स की टीमों ने छापेमारी की है। भारत समाचार पिछले कुछ महीनों से अपने तेवर वाली पत्रकारिता के लिए चर्चा में है। उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 'कुप्रबंधन' और हाल में पंचायत चुनाव में हुई हिंसा पर इस चैनल की कवरेज चर्चा में रही थी। 

इससे पहले गुरुवार सुबह ही दैनिक भास्कर अखबार के देश भर में मौजूद कई दफ्तरों पर आयकर विभाग के छापे की खबर आई थी। सूत्रों के अनुसार भास्कर ग्रुप से संबंधित 35 जगहों पर छापेमारी की गई है। इसमें दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में मौजूद दफ्तर शामिल हैं। फिलहाल पूरे मामले पर दैनिक भास्कर ग्रुप या आयकर विभाग की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

सूत्रों के अनुसार भास्कर ग्रुप पर टैक्स चोरी का आरोप है। हालांकि छापेमारी की कार्रवाई को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। हाल में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान देश में भयावह परिस्थिति को बयान करती दैनिक भास्कर की कई रिपोर्ट्स चर्चा में रही थीं। 

टॅग्स :दैनिक भास्करउत्तर प्रदेशआयकर विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज