लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः बरेली से भागी लड़की अजमेर से बरामद, मंगलवार को अदालत में होगी पेश, 320000 रुपये बरामद, जानिए मामला

By भाषा | Updated: October 26, 2020 14:32 IST

बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) रवींद्र कुमार सिंह ने सोमवार को बताया, ''शैक्षिक प्रमाण पत्र के आधार पर लड़की बालिग है और उसे मंगलवार को सक्षम न्‍यायालय में पेश किया जाएगा। अदालत में उसके बयान होंगे और उसी आधार पर तय होगा कि वह कहां जाएगी।''

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने शनिवार को अजमेर से बरामद कर लिया जिसे मंगलवार को सक्षम न्‍यायालय में पेश किया जाएगा।लड़की के पास तीन आधार कार्ड बरामद हुए हैं जो अलग अलग नाम से हैं, इसलिए इस मामले की जांच कराई जा रही है। उल्लेखनीय है कि 17 अक्टूबर को बिलाल नामक युवक के साथ बरेली की एक लड़की घरा से चली गयी थी।

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से दूसरे समुदाय के युवक के साथ भागी लड़की को जिला पुलिस ने शनिवार को अजमेर से बरामद कर लिया जिसे मंगलवार को सक्षम न्‍यायालय में पेश किया जाएगा।

इस मामले को लव जिहाद करार देते हुये हिंदू गठनों ने विरोध जताया था। बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) रवींद्र कुमार सिंह ने सोमवार को बताया, ''शैक्षिक प्रमाण पत्र के आधार पर लड़की बालिग है और उसे मंगलवार को सक्षम न्‍यायालय में पेश किया जाएगा। अदालत में उसके बयान होंगे और उसी आधार पर तय होगा कि वह कहां जाएगी।''

उन्होंने यह भी बताया कि कि लड़की के पास तीन आधार कार्ड बरामद हुए हैं जो अलग अलग नाम से हैं, इसलिए इस मामले की जांच कराई जा रही है। उल्लेखनीय है कि 17 अक्टूबर को बिलाल नामक युवक के साथ बरेली की एक लड़की घरा से चली गयी थी। लड़की के पिता ने युवक के खिलाफ 500000 रुपये नकद और सोने के जेवर चुराकर भागने की रिपोर्ट बरेली के केला थाने में दर्ज कराई है।

पिता ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि बिलाल उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। हिंदू संगठनों के विरोध के चलते बरेली की पुलिस ने 17 अक्टूबर को अजमेर के होटल से बिलाल नामक युवक के साथ लड़की को पकड़ लिया था।

बिलाल को गत दिवस चोरी और हेराफेरी के आरोप में जेल भेज दिया गया है। वहीं लड़की को नारी निकेतन में भेजा है। पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि लड़की के पिता ने युवक बिलाल के खिलाफ 500000 रुपये नक़द और जेवर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी, जिसमें से बिलाल के पास से 320000 रुपये बरामद कर लिए गए हैं। बिलाल का कहना है कि शेष रुपये टैक्सी होटल मैं खर्च हो गए और 100000 रुपये उसने अपने वकील को दिए हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारराजस्थानRajasthan
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार