लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बिहार जा रही बस को मारी टक्कर, 18 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: July 28, 2021 10:11 IST

लखनऊ के करीब बाराबंकी में ये हादसा मंगलवार देर रात हुआ। कई लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, बसों के नीचे फंसे लोगों के शवों को निकाला जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबाराबंकी में राम स्नेही घाट के पास के पास ट्रक ने मारी बस को टक्करमंगलवार देर रात हुआ हादसा, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया हैमिली जानकारी के अनुसार बस हरियाणा के पलवल से बिहार जा रही थी

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मंगलवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में कई लोग घायल है और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हाइवे पर बस को ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ये डबल डेकर बस थी। 

वही, लखनऊ जोन के एडीजी सत्या नारायण सबत ने बताया, 'बाराबंकी में राम स्नेही घाट के पास देर रात ट्रक ने बस को टक्कर मारी। इसमें करीब 18 लोगों की मौत हुई है और कई घायल हैं। 19 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। बस ने नीचे फंसे शवों को निकालने का काम जारी है।'

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार बस हरियाणा से के पलवल से बिहार जा रही थी। इसमें करीब 140 यात्री सवार थे। बस का एक्सल टूटने की वजह से इसे ढाबे के पास खड़ा किया गया था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। बस में कई मजदूर सवार थे जो बिहार में अपने घर की ओर लौट रहे थे। 18 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। इसमें और इजाफा होने की अभी आशंका है।

वहीं, पीटीआई ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया है कि ये एक निजी बस थी। बस ‘एक्सेल’ टूट जाने की वजह से सड़क किनारे खड़ी थी। बस के ठीक होने में देर लगने की बात बताए जाने पर यात्री बस से बाहर निकल आए थे और कुछ लोग बस के आगे सड़क पर लेटे भी हुए थे। 

इसी दौरान पंजाब से बिहार जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर बस से जा टकराया। सूत्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया गया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से आठ की हालत गंभीर थी, इसलिए उन्हें इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया