लाइव न्यूज़ :

डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा लोहे के पिंजड़े में कैद, ताला भी लगाया, पुलिस तैनात

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: April 12, 2018 18:56 IST

आंबेडकर की प्रतिमा को न सिर्फ लोहे के जाल में बंद कर दिया गया है बल्कि, उस पिंजड़े में ताला भी लगा दिया गया है। इस घटना के बाद यहां पुलिस तैनात कर दी गई है।

Open in App

बदायूं, 12 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के बदायूं शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। खबर के मुताबिक कुछ अज्ञात लोगों ने बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को लोहे पिंजड़े में कैद कर दिया है। डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को लोहे के मजबूत जाल में बंद करने की यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित गद्दी चौक की है। 

बताया जा रहा है कि प्रतिमा को न सिर्फ लोहे के जाल में बंद कर दिया गया है बल्कि, उस पिंजड़े में ताला भी लगा दिया गया है। इस घटना के बाद यहां पुलिस तैनात कर दी गई है। तीन होमगार्ड प्रतिमा की 24 घंटे सुरक्षा कर रहे हैं।पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव से जब इस संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि हो सकता है कि किसी ने मूर्ति की सुरक्षा के मद्देनजर ऐसा किया होगा लेकिन किसने किया इसकी कोई जानकारी नहीं है। हम मामले कीं जांच में जुटे हैं।

वहीं एसडीएम बंदायूं पारसनाथ मौर्य ने कहा कि, 14 अप्रैल को डॉक्टर आंबेडकर जयंती तक मूर्तियों की विशेष सुरक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसी आशंका है कि कुछ असामाजिक तत्व मूर्तियों को नुकसान पहुंचा कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं लेकिन मूर्ति को लोहे की सलाखों में किसने बंद किया इस सवाल पर उनके पास भी कोई जानकारी नहीं है।

एजेंसी से इनपुट भी

टॅग्स :बी आर अंबेडकरउत्तर प्रदेशएससी-एसटी एक्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला