लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश-कर्नाटक विधान परिषद उपचुनावः बीजेपी ने तीन सीट के लिए प्रत्याशी किए घोषित, यहां देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 30, 2022 18:39 IST

विधान परिषद चुनाव की अधिसूचना 25 जुलाई को जारी की गई और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि एक अगस्त है। तीन सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदो अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख चार अगस्त निर्धारित की गई है। कर्नाटक की एक विधान परिषद सीट के लिए मतदान 11 अगस्त को होगा।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में विधान परिषद उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने यूपी की दो सीट के लिए धर्मेंद्र सिंह सैंथवार व निर्मला पासवान को प्रत्याशी घोषित किया है। कर्नाटक से बाबूराव चिंचानसूरु को उम्मीदवार बनाया है। 

भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश और कर्नाटक विधान परिषद में रिक्त हुई तीन सीटों पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया था। इन सीटों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू हुई और 11 अगस्त को मतदान होगा।

राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी सूची में धर्मेंद्र सिंह सैंथवार और निर्मला पासवान को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया है। धर्मेंद्र सिंह सैंथवार गोरखपुर क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष हैं, जबकि निर्मला पासवान काशी क्षेत्र की भाजपा की उपाध्यक्ष हैं।

यूपी के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दो रिक्त हुई सीटों को भरने के लिए उपचुनाव कराने का फैसला किया है। बयान के अनुसार, विधान परिषद सदस्य अहमद हसन जिनका कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक था, उनका 20 फरवरी को निधन हो गया।

इसके अलावा ठाकुर जयवीर सिंह जिनका कार्यकाल पांच मई, 2024 तक था, उन्होंने पिछले 24 मार्च को सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। इस वजह से दोनों सीटें रिक्त हैं जिन पर उपचुनाव होना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रिक्त हुए विधान परिषद की रिक्त सीटों पर उपचुनाव के लिए 25 जुलाई 2022 (सोमवार) को नामांकन की अधिसूचना जारी की गई और एक अगस्त (सोमवार) को नामांकन की अंतिम तारीख है।

दो अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, चार अगस्त (बृहस्पतिवार) तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 11 अगस्त (बृहस्पतिवार) को पूर्वान्ह नौ बजे से अपराह्न चार बजे तक मतदान संपन्न होगा तथा 11 अगस्त को सायं पांच बजे से मतगणना प्रारम्भ होगी। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त (मंगलवार) से पहले निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने का प्रयास किया जाएगा।

कर्नाटक में सी एम इब्राहिम के इस्तीफे से खाली हुई विधान परिषद सीट पर 11 अगस्त को चुनाव होगा। इब्राहिम हाल ही में कांग्रेस छोड़ जनता दल (सेक्युलर) में शामिल हो गए थे। जद (एस) से जुड़ने के बाद उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। नए विधान परिषद सदस्य का चुनाव कर्नाटक विधानसभा के सदस्य करेंगे।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :BJPउत्तर प्रदेशकर्नाटककांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार