लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: बीजेपी नेता की कार ने एम्बुलेंस को रोका; मरीज की मौत, पीड़ित परिवार को भी धमकाया

By अंजली चौहान | Updated: April 4, 2023 17:21 IST

जानकारी के अनुसार, मरीज की मौत के बाद जब बीजेपी नेता अपनी कार के पास लौटे तो परिवार ने उनका विरोध जताया। इस पर उमेश मिश्रा गुस्से में लाल हो गए और परिवार को धमकी देते हुए अपशब्द कहने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में बीजेपी नेता पर लगा मरीज की मौत का आरोप बीजेपी नेता उमेश मिश्रा ने सड़क पर कार रोक रास्ता किया जाम जिससे एम्बुलेंस को जाने का रास्ता नहीं मिलाआरोपी नेता ने विरोध करने परिजनों को कहे अपशब्द

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है। आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता ने अपनी लावारिस कार से सड़क को रोक रखा था जिसके कारण एम्बुलेंस वहां से गुजर नहीं पाई और एक मरीज की मौत हो गई।

ये चौंकाने वाली घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। मरीज के परिजनों का आरोप है कि बीजेपी नेता उमेश मिश्रा ने सड़क पर अपनी लावारिस कार से अनरुद्ध कर रखा था और उनकी लापरवाही के कारण मरीज की मौत हो गई। 

एम्बुलेंस के अंदर ही मरीज ने तोड़ा दम 

गौरतलब है कि मरीज सुरेश चंद्र ने शनिवार को सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें तुरंत लखनऊ के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

वह जिला अस्पताल से निकले ही थे कि डॉक्टरों ने कहा कि मरीज को दिल का दौरा पड़ रहा है, जब उमेश मिश्रा ने अपनी वैगनआर कार को सड़क पर खड़ा कर दिया और चले गए ऐसे में मजबूरन एम्बुलेंस को रोकना पड़ा। एम्बुलेंस 30 मिनट से ज्यादा नहीं चल सकी और सुरेश चंद्र दर्द से कराहते हुए गाड़ी के अंदर ही मर गए। 

बीजेपी नेता ने परिवार को दी धमकी 

जानकारी के अनुसार, मरीज की मौत के बाद जब बीजेपी नेता अपनी कार के पास लौटे तो परिवार ने उनका विरोध जताया। इस पर उमेश मिश्रा गुस्से में लाल हो गए और परिवार को धमकी देते हुए अपशब्द कहने लगे।

इस घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों की भीड़ वहां जमा है जबकि बीजेपी नेता और परिजनों के बीच तीखी बहस हो रही है।

बताया जा रहा है कि उमेश मिश्रा खुद को  बीजेपी नेता और ब्लॉक प्रमुख रामकिंदर पांडे का भाई होने का दावा कर रहे हैं। वीडियो में वह मृतक के बहनोई को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं और उन्हें पुलिस केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

इस दौरान वहां कुछ पुलिस कर्मी भी मौजूद थे और उमेश मिश्रा मृतक के परिवार को धमकाने में लगे हुए थे लेकिन फिर भी किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। इसके बाद बीजेपी नेता मौके से फरार हो गया। 

जानकारी के अनुसार, मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है। हालांकि, आरोपी घटना के बाद से फरार है जिसकी तलाश में यूपी पुलिस जुटी हुई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBJPवायरल वीडियोup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो