लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: होली के मौके पर दो दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, सरकार ने की घोषणा

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 16, 2022 14:18 IST

होली के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रशासन ने 18 और 19 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश प्रशासन ने होली के अवसर पर 18 और 19 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।ऐसे में अब 18 और 19 मार्च के बाद स्‍कूल व दफ्तर सीधे 21 मार्च को ही खुलेंगे।

लखनऊ: होली के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। बुधवार को यूपी सरकार की ओर से इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई है। इस अधिसूचना के अनुसार, राज्य में 18 और 19 मार्च को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। बता दें कि 18 मार्च को होली है, जबकि इसके अतिरिक्त सरकार की ओर से 19 मार्च को भी होली के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। 

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी गई अधिसूचना में कहा गया कि राज्य में 18 मार्च के के साथ-साथ 19 मार्च को भी होली का त्‍योहार मनाया जाएगा। इस वजह से 19 मार्च (शनिवार) को भी राज्य में अवकाश रहेगा। ऐसे में प्रदेश में सरकारी स्‍कूल व दफ्तर 18 और 19 मार्च यानी शुक्रवार और शनिवार को बंद रहेंगे। 18 और 19 मार्च के बाद स्‍कूल व दफ्तर सीधे 21 मार्च को ही खुलेंगे।

वसंत ऋतु में मनाया जाता है होली का त्योहार

होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण भारतीयों का त्योहार है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, जो आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है। होली का त्योहार पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। फाल्गुन माह में मनाए जाने के कारण इसे फाल्गुनी भी कहते हैं। होली का त्योहार वसंत पंचमी से ही आरंभ हो जाता है।

टॅग्स :होलीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल