लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेशः 350 से अधिक मदरसों, मस्जिदों, मजारों और ईदगाह पर एक्शन?, नेपाल सीमा से सटे जिलों पर अवैध धार्मिक स्थलों पर योगी सरकार ने की कार्रवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2025 11:03 IST

Uttar Pradesh: बहराइच, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर और पीलीभीत में अब तक सार्वजनिक भूमि पर बनी अवैध मस्जिदों को चिह्नित कर नोटिस जारी किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिना मान्यता के संचालित किये जा रहे धार्मिक संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई रविवार को भी जारी रही।अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।सार्वजनिक और निजी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित 104 मदरसों, एक मस्जिद, पांच मजारों और दो ईदगाहों को चिह्नित किया गया।

लखनऊः उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने नेपाल सीमा से सटे जिलों में सरकारी व निजी भूमि पर ‘अवैध’ धार्मिक स्थलों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करते हुए पिछले कुछ दिनों में सैकड़ों मदरसों, मस्जिदों, मजारों और ईदगाह को चिह्नित कर उन्हें सील करने और ढहाने की कार्रवाई की है। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अवैध कब्जों और बिना मान्यता के संचालित किये जा रहे धार्मिक संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई रविवार को भी जारी रही।

बयान के अनुसार, “ प्रदेश के पीलीभीत, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर और महराजगंज जिलों में प्रशासन द्वारा अवैध धार्मिक स्थलों को चिह्नित कर उन पर प्रशासन ने कार्रवाई की है।” बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी का साफ निर्देश है कि किसी भी धर्म के नाम पर भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

बयान के मुताबिक, “श्रावस्ती में 10 व 11 मई को सार्वजनिक और निजी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित 104 मदरसों, एक मस्जिद, पांच मजारों और दो ईदगाहों को चिह्नित किया गया। इन सभी को नोटिस देने के साथ ही सील कर दिया गया।”

बयान में बताया गया कि इसके अलावा सार्वजनिक भूमि पर स्थित एक अवैध मदरसे को ढहा दिया गया जबकि निजी भूमि पर बने दो गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को सील कर दिया गया। बयान के अनुसार, बहराइच, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर और पीलीभीत में अब तक सार्वजनिक भूमि पर बनी अवैध मस्जिदों को चिह्नित कर नोटिस जारी किया गया है। बयान में बताया गया कि नेपाल सीमा से सटे जिलों में 350 से अधिक ‘अवैध धार्मिक स्थलों’ पर कार्रवाई की गयी है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथनेपालमुस्लिम लॉ बोर्ड
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया