लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh Aam Aadmi Party: यूपी उपचुनाव से पहले आप को झटका, राष्ट्रीय किसान मंच अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने दिया इस्तीफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2024 22:02 IST

Uttar Pradesh Aam Aadmi Party: संजय सिंह से प्रभावित होकर आप से जुड़े थे और लगता था कि किसानों के मुद्दों को आगे लेकर जाएंगे और राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देUttar Pradesh Aam Aadmi Party: सैकड़ों सदस्य भी आम आदमी पार्टी छोड़ सकते हैं।Uttar Pradesh Aam Aadmi Party: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पोस्ट लिखकर जानकारी दी।Uttar Pradesh Aam Aadmi Party: राज्यसभा सांसद संजय सिंह का करीबी माना जाता रहा है।

लखनऊः अन्ना आंदोलन के बाद लगभग एक दशक पहले देश की राजनीति में उभरी आम आदमी पार्टी के लिए इस समय कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। जहां एक ओर पार्टी के सर्वेसर्वा और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल खुद जेल में हैं और दूसरे शीर्ष नेता भी  चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। वही पार्टी में संगठन के स्तर पर भी कुछ ठीक नहीं चल रहा। आम आदमी पार्टी के लखनऊ जिला अध्यक्ष और राष्ट्रीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर दीक्षित ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर पोस्ट लिखकर इस बात की जानकारी दी।

शेखर दीक्षित ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को संबोधित एक संदेश पोस्ट करते हुए कहा कि जैसा की आपको ज्ञात है की फ़रवरी माह में मैंने आपको अपने ज़िलाअध्यक्ष लखनऊ के पद से त्याग संदेश सौंपा था। अभी तक उसको स्वीकार नहीं किया गया है जिस वजह से लखनऊ में संगठन /कार्यकर्ताओं में भी असमंजस की स्तिथि बनी हुई है ,कृपया नव ज़िला अध्यक्ष नियुक्त कर मेरे भी निवेदन को स्वीकार करने की कृपा करें"। 

बता दें शेखर दीक्षित को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, संस्थापक सदस्य और लगातार दो बार से राज्यसभा सांसद संजय सिंह का करीबी माना जाता रहा है। शेखर का अगला कदम क्या होगा यह तो अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि उनके साथ पार्टी के सैकड़ों सदस्य भी आम आदमी पार्टी छोड़ सकते हैं। आपको बता दें कि यूपी में जल्द ही 10 सीट पर उपचुनाव होगा।

उन्होंने एक पर पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में यह भी कहा है कि वह संजय सिंह से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े थे और लगता था कि किसानों के मुद्दों को आगे लेकर जाएंगे और राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे। लेकिन पार्टी से जुड़ने के बाद वह उसमें अपेक्षित स्तर पर कामयाब नहीं हो पाए। गौरतलब है कि शेखर दीक्षित राष्ट्रीय किसान मंच से जुड़े रहे हैं और इसके प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 

टॅग्स :AAP's Uttar Pradeshसंजय सिंहअरविंद केजरीवालउत्तर प्रदेशलखनऊLucknow
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल