लाइव न्यूज़ :

Airlines Banks Media: एयरलाइंस के बाद... बैंक, मीडिया बंद, इन देशों ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

By धीरज मिश्रा | Updated: July 19, 2024 14:17 IST

Airlines Banks Media: सर्वर में आई कमी के चलते देश भर में जहां विमान सेवाएं प्रभावित हुई।

Open in App
ठळक मुद्देसर्वर में आई कमी से दुनिया भर में विमान सेवाएं प्रभावित ब्रिटेन-ऑस्ट्रेलिया में बैंक, मीडिया चैनलों में आई दिक्कतकई देशों ने अपने यहां बुलाई आपातकाल बैठक

Airlines Banks Media: सर्वर में आई कमी के चलते देश भर में जहां विमान सेवाएं प्रभावित हुई। वहीं, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया में बैंक, मीडिया भी प्रभावित हुआ। इसे लेकर इमरजेंसी बैठक बुलाई गई है। सर्वर की कमी के चलते ब्रिटेन की सबसे बड़ी रेल सेवा में तकनीकी दिक्कत आई। दिल्ली एयरपोर्ट पर सेवा प्रभावित हुई। ब्रिटेन की स्काई न्यूज सेवा प्रभावित, ऑफ एयर हुआ चैनल वहीं, ऑस्ट्रेलिया में एबीसी न्यूज में भी दिक्कत सामने आई है।

एयरपोर्ट पहुंचे यात्री क्या बोले

गोवा एयरपोर्ट पर फंसे एक यात्री ने बताया कि मेरी फ्लाइट गोवा से दिल्ली की थी और सर्वर की समस्या के कारण इसमें देरी हुई। उन्होंने हमें हाथ से बनाया हुआ बोर्डिंग पास दिया, जिस पर हमारे नाम गलत लिखे थे। मैं पास पाने के लिए करीब दो घंटे तक लाइन में खड़ा रहा।

सर्वर में आई कमी, दिल्ली एयरपोर्ट का पोस्ट

दिल्ली एयरपोर्ट ने एक्स पर पोस्ट किया। एक्स पर पोस्ट में कहा गया कि वैश्विक आईटी समस्या के कारण, दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ सेवाएं अस्थायी रूप से प्रभावित हुईं हैं। हम अपने यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए अपने सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन या ग्राउंड हेल्प डेस्क के संपर्क में रहें।

सर्वर में आई कमी पर माइक्रोसॉफ्ट का बयान आया, जिसमें कहा गया कि हमारी सेवाओं में अभी भी निरंतर सुधार हो रहा है, हालांकि, हम कार्रवाई जारी रख रहे हैं।

यात्री दीपक ने कहा कि मैं एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई से आया हूं। फ्लाइट एक घंटे देरी से आई। मुझे कारण नहीं पता, जब मैंने पूछा तो उन्होंने मुझे नहीं बताया। हालांकि हमें आसानी से प्रवेश दिया गया। हमें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

क्यों हुई समस्या

दुनियाभर में विमान सेवा, बैंक और मीडिया संस्थान में माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर डाउन होने से समस्या पैदा हुई। शुक्रवार को गड़बड़ी आने से दुनियाभर में इसका असर पड़ा है।

टॅग्स :Sky Newsऑस्ट्रेलियाइंग्लैंडब्रिटेनBritainAirports Authority of India
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

भारतबिहार को मिलने जा रहा है और एक बड़ा एयरपोर्ट, रक्सौल में प्रस्तावित हवाई अड्डे के नवनिर्माण को लेकर टेंडर हुआ जारी

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल