लाइव न्यूज़ :

यूएस-चीन ट्रेड वॉर का भारत को मिलेगा फायदा, जारी रख सकता है ईरान से तेल आयात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 18, 2018 05:32 IST

अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर की वजह से भारत को लाभ मिल सकता है। भारत को इससे ईरान से तेल खरीदने की छूट मिल सकती है।

Open in App

नई दिल्ली, 18 अगस्त: अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर की वजह से भारत को लाभ मिल सकता है। भारत को इससे ईरान से तेल खरीदने की छूट मिल सकती है। 

खबर के अनुसार ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि 4 नवंबर से यूएस के प्रतिबंध लागू होने के बाद भी भारत ईरान से कच्चा तेल आयात करता रहे। दरअसल चीन के ऑइल इंपोर्टर यूनिपेक ने यूएस शिपमेंट को रोक दिया है। अब चीन अमेरिका के आयात पर भी रोक लगाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि चीन ने पिछले सप्ताह शुल्क की जो लिस्ट जारी की है ।

 इस लिस्ट में फिलहाल उसमें कच्चा तेल शामिल नहीं किया है। लेकिन जानकारों का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि कुछ शिप रास्ते में थे और रिफाइनर्स के साथ उनका सौदा पहले से हो चुका था। वहीं, कहा तो ये भी जा रहा है कि चीन अमेरिका के साथ गेम खेल के सस्ती कीमतों पर तेल खरीदना चाहता है। ऐसे में इन दोनों ही स्थितियां भारत के लिए फायदेमंद हैं।

जैसा कि सभी को पता है चीन एशिया में सबसे बड़ा तेल आयातत है और ईरान का भी बड़ा ग्राहक है। ऐसे में ईरान से सबसे ज्यादा तेल खरीदने वाला दूसरा आयातक है। वहीं, इस मामले पर रिफाइनिंग कंपनियों के अधिकारियों के मुताबिक अगर चीन यूएस से तेल नहीं खरीदता है तो उसका बड़ा आयातक भारत बचेगा। ऐसे में भारत को इसका फायदा मिलेगा और उसका करीब 5-6 फीसदी आयात बढ़ा सकता है। वहीं, भारत के पास अमेरिका से अपनी शर्त मनवाने का मौका भी होगा। 

कहा जा रहा है चीन अमेरिका से तेल के आायात पर सौदेबाजी  जारी रख सकता है। इसका मतलब जबतक बाजार में ईरान का तेल रहेगा, कीमतें भी सीमित रहेंगी। इससे प्रतिबंधों का असर भी कम हो जाएगा।ऐसे में अब देखना होगा कि अमेरिका चीन का भारत को कितना लाभ मिलता है।

टॅग्स :चीनअमेरिकाइंडियाईरान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारत अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा