लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी विमानन कंपनी बोइंग ने कहा-वैश्विक वृद्धि योजना के लिहाज से भारत महत्वपूर्ण

By भाषा | Updated: January 28, 2020 13:22 IST

Open in App
ठळक मुद्देबोइंग ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धि योजना के लिये भारत को महत्वपूर्ण बाजार के रूप में चिन्हित किया हैकंपनी की नजर भारत से अरबों डॉलर मूल्य के लड़ाकू जेट विमान खरीद का सौदा हासिल करने पर है।

अमेरिकी विमानन कंपनी बोइंग ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धि योजना के लिये भारत को महत्वपूर्ण बाजार के रूप में चिन्हित किया है। कंपनी की नजर भारत से अरबों डॉलर मूल्य के लड़ाकू जेट विमान खरीद का सौदा हासिल करने पर है। बोइंग ग्लोबल सेल एंड मार्केटिंग के उपाध्यक्ष (अंतरराष्ट्रीय बिक्री) डेनिस स्वानसन ने यह बात अपनी भारत यात्रा से पहले कही है। वह उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत में 5 से 9 फरवरी के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होने वाली वृहत रक्षा प्रदर्शनी में भाग लेने के लिये आ रहे हैं।

इस साल अप्रैल में भारतीय वायुसेना ने 18 अरब डॉलर की लागत में 114 जेट खरीदने को लेकर शुरूआती निविदा जारी की। इसे हाल के वर्षों में सबसे बड़ी रक्षा खरीद माना जा रहा है। सौदा हासिल करने को लेकर लॉकहीड की एफ-21, बोइंग की एफ/ए-18, डसाल्ट एविएशन की रफाल, यूरोफाइटर टाइफून, रूसी विमान मिग 35 और साब की ग्रिपेन के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है।

स्वासन ने कहा, ‘‘बोइंग के लिये भारत शीर्ष बाजारों में से एक है और हमारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वृद्धि योजना के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। तीव्र वृद्धि वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक भारत में वृद्धि के अवसर हैं। साथ ही प्रतिभा और प्रौद्योगिकी नवप्रवर्तन का भी लाभ है।’’

उन्होंने कहा कि बोइंग ने भारत में विनिर्माण, कौशल विकास और इंजीनियरिंग क्षेत्र में निवेश किया है और एयरोस्पेस तथा रक्षा परिवेश के विकास में योगदान कर रहा है। लखनऊ में होने वाली रक्षा प्रदर्शनी में करीब 70 देशों की 1,000 से अधिक कंपनियों के भाग लेने की उम्मीद है।

भारत के अरबों डॉलर के लड़ाकू विमान की खरीद से जुड़े सवाल के जवाब में स्वानसन ने कहा कि बोइंग का एफ/ए-18 सुपर हार्नेट भारत की जरूरतों के हिसाब से उपयुक्त है। यह अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और क्षमता से लैस है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में वृद्धि और उत्पादकता के बहुत अवसर हैं तथा भारत एवं अमेरिका के बीच रक्षा कारोबार तथा भागीदारी की काफी संभावना है। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?