लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: संसदीय समिति ने कहा- ट्रंप के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने और परिणामों को पलटने का दबाव बनाने के सबूत

By विशाल कुमार | Updated: March 3, 2022 10:51 IST

अमेरिकी संसद भवन में हुई हिंसा मामले की जांच कर रही संसद की एक समिति ने कहा कि समिति के पास यह मानने के पर्याप्त सबूत हैं कि राष्ट्रपति और उनके अभियान में साथ देने वालों ने अमेरिका को धोखा देने की आपराधिक साजिश रची।

Open in App
ठळक मुद्देसमिति ने ट्रंप के सलाहकार जॉन ईस्टमैन की ओर से दायर वाद के जवाब में यह दावा किया।न्याय विभाग पिछले वर्ष देश में हुए दंगा मामलों की जांच कर रहा है।

वाशिंगटन: अमेरिकी संसद भवन में हुई हिंसा मामले की जांच कर रही संसद की एक समिति ने बुधवार को कहा कि इस बात के साक्ष्य हैं कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगियों ने राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को वैधता देने के लिए आयोजित कांग्रेस के सत्र को रोकने के लिए ‘‘आपराधिक साजिश’’ रची, उसके बारे में गलत सूचनाएं फैलाईं और अधिकारियों पर परिणामों को पलटने का दबाव बनाया।

समिति ने ट्रंप के सलाहकार जॉन ईस्टमैन की ओर से दायर वाद के जवाब में यह दावा किया। ईस्टमैन वकील हैं और वह छह जनवरी को हुई हिंसा मामले से जुड़े दस्तावेज को समिति को दिए जाने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

समिति ने दलील दी कि किसी मौजूदा या भविष्य में हो सकने वाले अपराध के संबंध में संचार को सामने रखने की मंजूरी देने वाले कानूनी अपवाद मौजूद हैं। समिति ने सेन्ट्रल डिस्ट्रिक ऑफ कैलिफोर्निया के यूएस डिस्ट्रिक कोर्ट में अपने प्रतिवेदन में कहा ,‘‘समिति के पास यह मानने के पर्याप्त सबूत हैं कि राष्ट्रपति और उनके अभियान में साथ देने वालों ने अमेरिका को धोखा देने की आपराधिक साजिश रची।’’

समिति की ओर से पेश 221 पेज वाले प्रतिवेदन में पूर्व राष्ट्रपति को संघीय अपराध से जोड़ने की बेहद औपचारिक कोशिश की गई है, हांलाकि इस प्रतिवेदन में स्पष्ट तौर पर क्या कहा गया है, इसका अभी पता नहीं चल सका है।

न्याय विभाग पिछले वर्ष देश में हुए दंगा मामलों की जांच कर रहा है,लेकिन उसने इस बात के कोई संकेत नहीं दिए हैं कि वह ट्रंप को आरोपित करने पर विचार कर रहा है।इस प्रतिवेदन में समिति ने पूर्व उप राष्ट्रपति माइक पेंस सहित ट्रंप के शीर्ष सहयोगियों के साथ की गयी बातचीत का भी ब्योरा शामिल किया गया है।

इस बीच खबरों के मुताबिक, धुर दक्षिणपंथी मिलिशिया समूह ‘ओथ कीपर्स’ से जुड़े अलबामा के व्यक्ति ने छह जनवरी के दंगों में देशद्रोह की साजिश के लिए दोषी ठहराया गया है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपUSजो बाइडनJoe Biden
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज