लाइव न्यूज़ :

Uri Terrorist Killed: एलओसी पर घुसपैठ नाकाम, दो आतंकी ढेर, सघन तलाशी अभियान छेड़ा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 5, 2024 15:26 IST

Uri Terrorist Killed: राजौरी जिले में दो अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान छेड़ दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देतड़के आतंकवादियों की गतिविधियों का पता चला था।घुसपैठियों को सुरक्षा बलों ने चुनौती दी, जिसके बाद गोलीबारी हुई।गोलीबारी के दौरान एक आतंकवादी मारे गए, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

Uri Terrorist Killed: उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले में उड़ी के सहुरा नाला इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के बाद एक और अज्ञात आतंकवादी मारा गया है, जिससे मरने वालों की संख्या दो हो गई है। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं, एक शव बरामद हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि इलाके में तलाशी जारी है। इससे पहले, तड़के आतंकवादियों की गतिविधियों का पता चला था। घुसपैठियों को सुरक्षा बलों ने चुनौती दी, जिसके बाद गोलीबारी हुई।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी के दौरान एक आतंकवादी मारे गए, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस बीच राजौरी जिले में दो अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान छेड़ दिया है। इस तलाशी अभियान में गुरुवार देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली, पर तलाशी अभी जारी है।

थन्ना मंडी तहसील में पड़ने वाले डोरी माल के जंगल में वीरवार को दोपहर बाद तीन बजे के करीब सुरक्षाबलों ने बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया। सूत्रों का कहना है कि स्थानीय लोगों ने जंगल के अंदर तीन संदिग्ध देखे जाने के बाद तुरंत इसकी जानकारी पास में तैनात सेना के जवानों को दी। सेना ने पुलिस और सीआरपीएफ से साझा किया और संयुक्त रूप से जंगली क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान छेड़ दिया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर