लाइव न्यूज़ :

यूरेनियम बरामदगी मामला : अदालत ने मुख्य आरोपी को जमानत दी

By भाषा | Updated: August 24, 2021 22:16 IST

Open in App

झारखंड के बोकारो जिले के हरला थाना पुलिस द्वारा दो माह पूर्व छह किलोग्राम कथित यूरेनियम बरामद करने के मामले के मुख्य आरोपी बापी दा उर्फ बापी चंद्रा को अदालत ने मंगलवार को जमानत दे दी। बोकारो के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय राजीव रंजन की अदालत ने चन्द्रा को 10,000 रुपये के मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया। उल्लेखनीय है कि तीन जून 2021 को बोकारो पुलिस ने जिले के चास स्थित एक होटल से कथित यूरेनियम बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को घटनास्थल से गिरफ्तार किया था और उनकी निशानदेही पर पांच अन्य व्यक्तियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया था। आभियोजन पक्ष के अधिवक्ता एस पी सिंह ने बताया कि बरामद कथित यूरेनियम के आरोपी बापी दा उर्फ चंद्रा की जमानत याचिका बोकारो के प्रथम श्रेणी न्यायिक मेजिस्ट्रेट एस के मिंज की अदालत में दायर की गयी थी जिसे पिछले दिनों खारिज कर दिया गया था। सिंह ने बताया कि बोकारो पुलिस ने ही अदालत में दाखिल आरोप पत्र में यूरेनियम मामले को फर्जीवाड़ा बताया है जबकि उसने खुद भारतीय दंड संहिता की धारा 467,468,406,414, 120 बी एवं 420 के तहत मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

भारतबिहार के डीजीपी ने सभी थानों को दिया निर्देश, कहा- जीरो FIR को लेकर थानों की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी

भारतअदालत ने बाल यौन शोषण मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR का दिया आदेश

भारतहाईकोर्ट ने ठुकराई पूर्व सीईओ भाटी की एफआरआई रद्द करने की गुहार, 14 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में नया अध्याय

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज