लाइव न्यूज़ :

UPSC Prelims Result 2024: प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम ऐसे करे चेक, मुख्य परीक्षा की है अगली बारी

By धीरज मिश्रा | Updated: July 1, 2024 13:45 IST

UPSC Prelims Result 2024: सिविल सर्विस के लिए जिन उम्मीदवारों ने संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी) की परीक्षा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपीएससी के द्वारा इस सप्ताह तक प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगासिविल सेवा प्रीलिम्स रिजल्ट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर देख सकेंगे16 जून को आयोजित हुई थी प्रारंभिक परीक्षा

UPSC Prelims Result 2024: सिविल सर्विस के लिए जिन उम्मीदवारों ने संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी) की परीक्षा दी है। उन्हें अपने प्रारंभिक परीक्षा परिणाम का इंतजार है। उम्मीदवारों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। संभावना है कि यूपीएससी के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर इस सप्ताह तक प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाए।

उम्मीदवार यूपीएससी की सिविल सेवा प्रीलिम्स रिजल्ट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर देख सकेंगे। पिछले साल यह परीक्षा 26 मई को आयोजित की गई थी और परिणाम 12 जून को घोषित किया गया था। इस साल, परीक्षा 16 जून को हुई और परिणाम जल्द ही आने की उम्मीद है।

बताते चले कि यूपीएससी की सिविल सर्विस के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन पेपर 1 और पेपर 2 लिए गए। पेपर का आयोजन दो पालियों में किया गया। दोनों सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के थे जिनमें चार विकल्प थे। 

प्रारंभिक परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा के बाद चयनित उम्मीदवार मेन्स राउंड के लिए उपस्थित होने के पात्र होंगे, जिसमें दो भाग होते हैं। एक लिखित परीक्षा और एक व्यक्तित्व परीक्षण। यहां सफल हुए तो उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। खबरों के अनुसार, यूपीएससी सीएसई मेन्स 2024 संभावित रूप से 20 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। 

कठिन होती है परीक्षा

यूपीएससी की परीक्षा अन्य परीक्षाओं की तुलना में बेहद कठिन परीक्षा है। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए हर साल लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं। हालांकि, कुछ के सपने पहले राउंड प्रारंभिक परीक्षा में ही खत्म हो जाते हैं।

सिविल सर्विस में सफल उम्मीदवारों का चयन आईएएस, आईपीएस, आईएफएस के लिए होता है। दिल्ली के मुखर्जी नगर, लक्ष्मी नगर, पांडव नगर में देशभर से छात्र यहां पर यूपीएससी परीक्षा के लिए कोचिंग लेते हैं। यहां पर एक कमरे में चार से पांच छात्र जैसे तैसे रहते हैं और इस कठिन परीक्षा की तैयारी करते हैं।

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगदिल्लीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"