लाइव न्यूज़ :

UPSC Lateral Entry: आरएसएस के लोगों को बिना परीक्षा सरकारी पद पर भर रहे पीएम मोदी, तेजस्वी यादव ने कहा- दलित और आदिवासी सचिवालय में नहीं शौचालय में बैठें!

By एस पी सिन्हा | Updated: August 20, 2024 15:45 IST

UPSC Lateral Entry: तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी संविधान और आरक्षण को खत्म कर असंवैधानिक तरीके से लेटरल एंट्री के ज़रिए उच्च सेवाओं में आईएएस/ आईपीएस की जगह, बिना परीक्षा दिए आरएसएस के लोगों को भर रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा वाले उच्च सेवाओं में आरएसएस के लोगों को बिना परीक्षा दिए भरना चाहते हैं। दलित और आदिवासी सचिवालय में बैठे, चाहते हैं कि दलित और आदिवासी शौचालय में बैठें। भाजपा और एनडीए के लोग आरक्षण को समाप्त कर रहे हैं।

UPSC Lateral Entry: केंद्र सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग में लेटरल एंट्री को लेकर जारी विज्ञापन को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। जिसको लेकर देश की सियासत गरमाई हुई थी। विपक्ष इसको लेकर केंद्र सरकार को घेर रहा था। इसके पहले बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी इसको लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला था। तेजस्वी ने अपने सोशल मीडिया पर ट्विट कर 18 बिंदुओं में अपनी बातों को सामने को रखते हुए कहा है कि भाजपा वाले उच्च सेवाओं में आरएसएस के लोगों को बिना परीक्षा दिए भरना चाहते हैं। 

तेजस्वी ने कहा कि हम तो शुरू दिन से ही कह रहे हैं कि ये लोग चाहते ही नहीं हैं कि दलित और आदिवासी सचिवालय में बैठे बल्कि ये चाहते हैं कि दलित और आदिवासी शौचालय में बैठें। ये लोग आरक्षण विरोधी हैं और कभी भी नहीं चाहते हैं कि समाज में जो पिछड़ापन और गरीबी है वह खत्म हो। ये कभी नहीं चाहेंगे कि समाज में जो लोग पिछली सीट पर बैठे हैं वह आगे आएं।

उन्होंने कहा कि इससे तो स्पष्ट हो गया है कि भाजपा और एनडीए के लोग आरक्षण को समाप्त कर रहे हैं। हम लोग लगातार आवाज उठा रहे हैं, लेकिन ये लोग बिहार का जो आरक्षण है उसे 9वीं सूची में शामिल नहीं कर रहे हैं। ये पूरी तरह से नाइंसाफी हो रही है। हमने सबसे पहले इस मुद्दे को उठाया था।

इसका हमलोग पुरजोर विरोध करेंगे और किसी भी कीमत पर इसे नहीं चलने देंगे। तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी संविधान और आरक्षण को खत्म कर असंवैधानिक तरीके से लेटरल एंट्री के ज़रिए उच्च सेवाओं में आईएएस/ आईपीएस की जगह, बिना परीक्षा दिए आरएसएस के लोगों को भर रहे है।

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगनरेंद्र मोदीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?