लाइव न्यूज़ :

UPSC Exam 2021: यूपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा टाली गई, अब अक्टूबर में इस तारीख को होगा एग्जाम

By विनीत कुमार | Updated: May 13, 2021 14:32 IST

UPSC Exam 2021: कोरोना के कारण पैदा हुए हालात को देखते हुए यूपीएससी की इस साल की प्रीलिम्स परीक्षा को टालने का फैसला किया गया है। पिछली बार भी ऐसा ही हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देUPSC की सिविल सेवा की प्रीलिम्स की परीक्षा को टाल दिया गया है27 जून को प्रीलिम्स की परीक्षा होनी थी, अब इसे 10 अक्टूबर को कराया जाएगायूपीएससी ने जारी किया नोटिफिकेशन, कई और परीक्षाएं भी यूपीएससी इस बार कोरोना के कारण टाल चुका है

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इस साल होने वाले सिविल सर्विसेस की प्रीलिम्स परीक्षा को टाल दिया है। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ये परीक्षा 27 जून को होनी थी। हालांकि, देश मे कोरोना से पैदा हुए हालात को देखते हुए इसे अक्टूबर तक के लिए टाल दिया है। ये परीक्षा अब 10 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। यूपीएससी की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है।

पिछले साल भी करोना के कारण सिविल सेवा की परीक्षा को टालना पड़ा था और ये 31 मई की बजाय 4 अक्टूबर को आयोजित कराई गई थी। बहरहाल, पिछले साल से संबंधि मुख्य परीक्षा हो चुकी है लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण इंटरव्यू को अभी स्थगित रखा गया है।

यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा टालने को लेकर नोटिफिकेशन जारी

यूपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया, 'कोरोना के कारण मौजूदा हालात को देखते हुए सिविल सेवा (प्रीलिम्स) परीक्षा-2021 को टाल दिया गया है। ये 27 जून 2021 को होना था। अब ये परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 को आयोजिक कराई जाएगी।' बता दें कि कोरोना की वजह से यूपीएससी ने कुछ और परीक्षाओं को भी टाला है।

मसलन, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPF) में इंफोर्समेंट ऑफसर (Enforcement Officer) की भर्ती के लिए होनी वाली परीक्षा 9 मई को होने वाली थी। इसे टाला गया है। हालांकि, इस परीक्षा की तारीख को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। 

यूपीएससी की ओर से बताया गया है कि आने वाले दिनों में परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले तारीख की घोषणा की जा सकती है। ऐसे ही यूपीएससी ने 5 मई से शुरू होने वाली कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम को भी टालने की घोषणा पहले कर दी थी। 

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगexamकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतSafalta Ke Mantra: चयनित छात्रों को सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित, अभ्यर्थियों ने साथियों को दी प्रेरणा, सुनाई कहानी

भारतभाषण, तालियाँ, फिर गायब: यूपीएससी में 440वीं रैंक का दावा झूठा पाए जाने के बाद बिहार का युवक लापता

भारतUPSC ने रैंक 301 कन्फ्यूजन के बाद दी सफाई, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के दावे की पुष्टि हुई

भारतचाय वाले के बेटे देव डुडेजा ने किया कमाल, चौथे अटेम्प्ट में AIR 152 हासिल

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों