लाइव न्यूज़ :

UPPSC PCS Prelims 2020: 11 अक्टूबर को होगी प्रारंभिक परीक्षा, बनाए गए 19 जिलों में 1282 परीक्षा केंद्र

By विनीत कुमार | Updated: October 8, 2020 14:36 IST

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की PCS 2020 की प्रीलिम्स परीक्षा 11 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। ये परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। uppsc.up.nic.in वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी हासिल की जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्दे UPPSC PCS Prelims 2020 की परीक्षा 11 अक्टूबर को होगी आयोजितपरीक्षा के लिए 19 जिलों में 1282 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, प्रयागराज में 148 और लखनऊ में 120 परीक्षा केंद्र

कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की PCS 2020 की प्रारंभिक परीक्षा 11 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। ये परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए 19 जिलों में 1282 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

11 अक्टूबर 2020 को होने वाली पीसीएस 2020 और एसीएफ/ आरएफओ 2020 की प्री-परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर भी विजिट करके विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।

परीक्षा के लिए 5 लाख 95 हजार 696 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा के लिए प्रयागराज में 148 और लखनऊ में 120 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।  

बता दें कि UPPSC PCS Prelims परीक्षा में दो पेपर होते हैं। दोनों पेपर 200-200 अकों के होते हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 के बीच और दूसरी पाली यानी पेपर-2 की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।

अभी हाल में आयोग की ओर से ये भी बताया गया था कि आजमगढ़ के एक परीक्षा केंद्र में संशोधन किया गया है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पिछले महीने के आखिरी हफ्ते में जारी किया गया था। इसे ऑनलाइन भी डाउनलोड किया जा सकता है।

इन 19 जिलों में होगी परीक्षा- UPPSC PCS Prelims 2020 की प्रारंभिक परीक्षा आगरा, प्रयागराज, आजमगढ़, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, जौनपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, मेरठ, मोरादाबाद, मिर्जापुर, रायबरेली, सीतापुर, वाराणसी और मथुरा में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

परीक्षा देने वाले वालों के लिए एडमिट कार्ड के साथ-साथ दो फोटोग्राफ, ओरिजनल आईडी प्रूफ और इसकी फोटोकॉपी भी साथ लेना आवश्यक होगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोगउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम