लाइव न्यूज़ :

UPPSC JE Recruitment: टॉपर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूछा क्या कोई जुगाड़ लगाया? मिला ये जवाब

By अनुराग आनंद | Updated: November 15, 2020 07:32 IST

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सफल होने वाले छात्रों से इससे संबंधित कुछ सवाल पूछे...इसके जवाब में छात्रों ने भी उनके सवाल का जवाब दिया।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी आदित्यनाथ ने सफल होने वाले छात्रों को वर्चुअली कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र दिया।

नई दिल्ली: अभी हाल में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में सफल होने वाले जूनियर इंजीनियर (सिविल) को नियुक्ति पत्र देने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस परीक्षा में सफल होने वाले जल एवं सिंचाई विभाग के लिए 1438 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था।

इन जूनियर इंजीनियर को लखनऊ में वर्चुअली कार्यक्रम में खुद सीएम योगी ने हाथ में नियुक्ति पत्र दिया। दरअसल, सरकारी नौकरियों में धांधली के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। कभी पेपर लीक हो जाता है तो कई बार नियुक्ति पत्र नहीं मिल पाता है। कहा जाता है कि बिना जुगाड़ नौकरी नहीं मिल पाता है।

यही वजह सीएम योगी आदित्यनाथ ने सफल होने वाले छात्रों से इससे संबंधित कुछ सवाल पूछे...इसके जवाब में छात्रों ने भी उनके सवाल का जवाब दिया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने टॉपर से क्या पूछा-

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सफल होने वाले छात्रों को वर्चुअली कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाले छात्रों से कई सवाल जवाब भी किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने टॉपर आशुतोष सिंह से पूछा कि उन्हें किसी तरह की सिफारिश या कोई जुगाड़ तो नहीं लगाना पड़ा?

इस सवाल के जवाब में आशुतोष सिंह ने जुगाड़ से इनकार किया और कहा कि पूरी चयन प्रक्रिया निष्पक्ष ढंग से हुई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उम्मीद नहीं थी कि बिना जुगाड़ नौकरी मिल पाएगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ के सवाल पर महिला टॉपर ने ये जवाब दिया-

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ के सवाल के जवाब पर महिला वर्ग में टॉपर संध्या कन्नौजिया ने मुख्यमंत्री को ईमानदारी से काम करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह ईमानदारी और शुचिता के साथ नौकरी मिली है, पूरे सेवाकाल में वह यही ईमानदारी बनाए रखेंगी।

वहीं, मेरठ निवासी राशिद अली ने मुख्यमंत्री को बताया कि सिलेक्शन और पोस्टिंग में हमारी पसंद जानना शानदार है। इनके अलावा मुख्यमंत्री से संवाद के दौरान कई जूनियर इंजीनियर ने मनपसंद जिले में तैनाती मिलने पर खुशी का इजहार किया। कानपुर की कुसुम दुबे ने बताया कि उन्हें प्रयागराज में तैनाती मिली है, जहां वो चाहती थी।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र