लाइव न्यूज़ :

उपहार अग्निकांड : पुलिस ने अदालत से कहा कि दस्तावेजों से छेड़छाड़ को हल्के में नहीं लिया जा सकता है

By भाषा | Updated: August 27, 2021 19:16 IST

Open in App

1997 के उपहार अग्निकांड जैसे संवेदनशील मामलों में दस्तावेजों का लापता हो जाना और साक्ष्यों से छेड़छाड़ को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। यह बात शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने यहां की एक अदालत में कही। मामला मुख्य मामले के साक्ष्यों से छेड़छाड़ का है जिसमें रियल इस्टेट उद्योगपति सुशील एवं गोपाल अंसल को दोषी ठहराया गया था और उच्चतम न्यायालय ने उन्हें दो वर्ष कैद की सजा सुनाई थी। बहरहाल, उच्चतम न्यायालय ने उन्हें जेल में पहले ही बिताए गए समय के कारण रिहा कर दिया और शर्त रखी कि वे 30- 30 करोड़ रुपये का जुर्माना भरें जिसका इस्तेमाल राजधानी में ट्रॉमा सेंटर बनाने में किया जाए। वर्तमान मामले में अंसल भाईयों के साथ अदालत के कर्मचारी दिनेश चंद शर्मा तथा पी. पी. बत्रा, हर स्वरूप पंवार, अनूप सिंह और धर्मवीर मल्होत्रा पर मामला दर्ज हुआ था। सुनवाई के दौरान ही पंवार और मल्होत्रा की मौत हो गई। अभियोजन ने मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पंकज शर्मा के समक्ष कहा, ‘‘उपहार सिनेमा अग्निकांड उस वक्त महानगर का सबसे संवेदनशील मामला था। इस तरह के मामले में दस्तावेजों का गायब होना और उनसे छेड़छाड़ किए जाने को हल्के में नहीं लिया जा सकता है।’’ हिंदी फिल्म ‘‘बोर्डर’’ की स्क्रीनिंग के दौरान 13 जून 1997 को उपहार सिनेमा में आग लग गई थी जिसमें 59 लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल