लाइव न्यूज़ :

जेडीयू से अलग हुई उपेंद्र कुशवाहा की राहें, बनाई नई पार्टी 'राष्ट्रीय लोक जनता दल', नीतीश कुमार को जमकर कोसा

By रुस्तम राणा | Updated: February 20, 2023 14:58 IST

उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री और पार्टी नेता नीतीश कुमार के साथ कई दिनों तक चली अनबन के बाद एक नई पार्टी का ऐलान कर दिया। उनकी नई पार्टी का नाम 'राष्ट्रीय लोक जनता दल' है।

Open in App
ठळक मुद्देउपेंद्र कुशवाहा की जदयू पार्टी में नीतीश कुमार के साथ लंबे समय से अनबन चल रही थीजदयू के कई नेताओं ने सार्वजनिक मंचों से कुशवाहा को पार्टी छोड़कर जाने को कह दिया थाउन्होंने कहा, नीतीश कुमार ने शुरुआत में अच्छा किया लेकिन अंत में जिस रास्ते पर चलना शुरू किया वह उनके और बिहार के लिए बुरा है

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अब जदयू से अपनी राहें जुदा कर ली हैं। उन्होंने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री और पार्टी नेता नीतीश कुमार के साथ कई दिनों तक चली अनबन के बाद एक नई पार्टी का ऐलान कर दिया। उनकी नई पार्टी का नाम 'राष्ट्रीय लोक जनता दल' है। इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू नेता को जमकर कोसा। हालांकि यह पहलीबार नहीं है कि उन्होंने ऐसा कदम उठाया है। वह पहले भी एक पार्टी बना चुके थे, लेकिन बाद में उस पार्टी का विलय जदयू में कर दिया था। 

नई पार्टी का ऐलान करते हुए कुशवाहा ने कहा, हमने एक नई पार्टी - राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाने का फैसला किया है। यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। मुझे इसका राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी कर्पूरी ठाकुर की विरासत को आगे बढ़ाएगी। राजद के साथ हुए समझौते को खारिज करने की दिशा में काम करेंगे।

मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कुशवाहा ने कहा कि सीएम अपनी मनमर्जी नहीं कर रहे हैं, वे अब अपने आसपास के लोगों के सुझाव के अनुसार काम कर रहे हैं। वह आज अपने दम पर कार्रवाई करने में असमर्थ हैं क्योंकि उन्होंने कभी उत्तराधिकारी बनाने का प्रयास नहीं किया...अगर नीतीश कुमार ने उत्तराधिकारी चुना होता, तो उन्हें एक के लिए पड़ोसियों की ओर देखने की जरूरत नहीं होती।

उन्होंने आगे कहा कि आज से शुरू हो रही है एक नई राजनीतिक पारी। कुछ को छोड़कर जद (यू) में हर कोई चिंता व्यक्त कर रहा था ... निर्वाचित सहयोगियों के साथ बैठक हुई और निर्णय लिया गया ... नीतीश कुमार ने शुरुआत में अच्छा किया लेकिन अंत में जिस रास्ते पर उन्होंने चलना शुरू किया वह उनके और बिहार के लिए बुरा है।

 

गौरतलब है कि उपेंद्र कुशवाहा की जदयू पार्टी में नीतीश कुमार के साथ लंबे समय से अनबन चल रही थी। वह खुलकर नीतीश कुमार की आलोचना कर रहे थे। वहीं जदयू के कई नेताओं ने भी सार्वजनिक मंचों से कुशवाहा को पार्टी छोड़कर जाने के लिए कह दिया था।

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहाजेडीयूबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार