लाइव न्यूज़ :

UP Weather Update: 24 घंटे में 11 की मौत, उत्तर प्रदेश में 7.3 मिमी बारिश दर्ज, 75 जिलों में से 19 में अधिक बारिश, नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2024 11:37 IST

UP Weather Update: शुक्रवार शाम 6:30 बजे से शनिवार शाम 6:30 बजे तक पांच लोग डूब गए और पांच अन्य बिजली गिरने से मारे गए।

Open in App
ठळक मुद्देगाजीपुर जिले में एक व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गयी। घटनाओं में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी। गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर और गोंडा जिलों में स्थानीय प्रशासन को भी सतर्क कर दिया।

UP Weather Update: उत्‍तर प्रदेश में शनिवार शाम तक पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गयी। राहत विभाग ने यह जानकारी दी। राहत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम तक पिछले 24 घंटों में राज्य भर में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी। विभाग के अनुसार, शुक्रवार शाम 6:30 बजे से शनिवार शाम 6:30 बजे तक पांच लोग डूब गए और पांच अन्य बिजली गिरने से मारे गए। विभाग ने बताया कि गाजीपुर जिले में एक व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गयी।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में औसतन 7.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। राहत विभाग के अनुसार, इस अवधि में 75 जिलों में से 19 में अधिक बारिश दर्ज की गई। हमीरपुर जिले में सबसे अधिक 163.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। विभाग ने गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर और गोंडा जिलों में स्थानीय प्रशासन को भी सतर्क कर दिया है, जहां नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बह रहा है।

राज्य राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने कहा, "हम प्रतिकूल मौसम की वजह से होने वाले किसी भी तरह के नुकसान को कम करने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर रहे हैं और सतर्कता के साथ किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।"

टॅग्स :मौसमउत्तर प्रदेशगोरखपुरमौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी