लाइव न्यूज़ :

UP Weather Report: उत्तर प्रदेश को तेज बारिश के लिए करना होगा कुछ और इंतजार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 23, 2020 03:15 IST

लखनऊ समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में रिमझिम बारिश की बाट जोह रहे लोगों को अभी कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है. आंचलिक मौसम केंद्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने आज बताया कि राज्य में दक्षिण-पश्चिमी मानूसन सामान्य है.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में मानसून को दोबारा पूरी तरह सक्रिय होने में अभी कुछ समय लगेगाआगामी 3 सितंबर तक राज्य में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून को दोबारा पूरी तरह सक्रिय होने में अभी कुछ समय लगेगा, लिहाजा राजधानी लखनऊ समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में रिमझिम बारिश की बाट जोह रहे लोगों को अभी कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है. आंचलिक मौसम केंद्र के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने आज बताया कि राज्य में दक्षिण-पश्चिमी मानूसन सामान्य है. हालांकि अभी यह दोबारा पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है.

इसे पुन: जोर पकड़ने में अभी चार-पांच दिन लग सकते हैं. उन्होंने कहा कि आगामी 3 सितंबर तक राज्य में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं.

उसके बाद मानसून के फिर से जोर पकड़ने की संभावना है. मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर जबकि पश्चिमी भागों में कुछ जगहों पर बारिश अथवा गरज—चमक के साथ बौछारें पड़ीं.

इस दौरान अतर्रा (बांदा), कर्वी (चित्रकूट), सोरांव (इलाहाबाद) और मउरानीपुर (झांसी) में 3—3 सेंमी, मिर्जापुर, कुंडा (प्रतापगढ़), रायबरेली, फुरसतगंज (रायबरेली), धामपुर (बिजनौर), बिजनौर, महरौनी (ललितपुर) और ललितपुर में 2-2 सेंमी वर्षा दर्ज की गई. अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश अथवा बौछारें पड़ने की संभावना है.

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए