लाइव न्यूज़ :

यूपी में बारिश से मिलेगी राहत, पारा जाएगा 30 डिग्री के पार, जानें मौसम का ताजा हाल

By गुणातीत ओझा | Updated: March 16, 2020 08:10 IST

पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पंजाब के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के निष्प्रभावी होने के बाद बारिश नहीं होने के अनुमान हैं। रविवार को भी उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अच्छी धूप देखने को मिली।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के लोगों को बारिश की समस्या से निजात मिलने वाली है, पारा 30 डिग्री के ऊपर पहुंचने का अनुमान हैउत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते किसानों को लाखों का नुकसान झेलना पड़ा है

उत्तर प्रदेश में कई दिनों से कहर बरपा रही बारिश से अब लोगों को निजात मिल जाएगी। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक यूपी में हफ्ते भर बारिश से लोगों को राहत मिलेगी। आने वाले दिनों में यूपी में तापमान 30 डिग्री के पार जाने का अनुमान भी जताया गया है। पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पंजाब के ऊपर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के निष्प्रभावी होने के बाद बारिश नहीं होने के अनुमान हैं। रविवार को भी उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अच्छी धूप देखने को मिली। लगातार हुई बारिश और ओलावृष्टि के चलते हल्की ठंड महसूस हुई। आने वाले दिनों में दिन में गर्मी की जल्द शुरुआत होने की उम्मीद है।

बताते चलें कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर और मेरठ सहित वेस्ट यूपी के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली। इससे दिन के तापमान में गिरावट हुई और फसलों को भारी नुकसान हुआ। 20 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन अधिकांश स्थानों पर इस दौरान मौसम पूरी तरह सामान्य रहेगा।

बारिश, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को सरकार द्वारा सहायता राशि प्रदान की जाएगी:योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनपद जौनपुर पहुंचकर आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि एवं वर्षा के कारण पेड़ गिरने से हुई तीन किसानों की मृत्यु पर उनके परिजनों को सहायता राशि के तहत चार चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने ओलावृष्टि एवं वर्षा के कारण कृषकों की फसल को हुए नुकसान के दृष्टिगत 57 प्रभावित कृषकों को राहत हेतु सहायता राशि का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जनपद के करंजाकला विकासखण्ड में राहत वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिन किसानों का बारिश एवं ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है, उन्हें राज्य सरकार द्वारा सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

उन्होंने पीड़ित किसानों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। योगी ने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि वह ओलावृष्टि एवं वर्षा से हुई फसल क्षति से प्रभावित किसानों की सूची राजस्व विभाग के माध्यम से तैयार कराएं। प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक किसान की क्षति की भरपाई की जाएगी। उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि जिन कृषकों का मकान ध्वस्त हुआ है, उनकी भी सूची तैयार करायी जाए और उन्हें प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत पात्रता के आधार पर आवास उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत पात्र किसानों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने से किसानों, खेतिहरों आदि की मृत्यु होने पर उनके परिजनों को योजना का लाभ दिया जाएगा। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर