लाइव न्यूज़ :

UP: हरदोई में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प, जमकर चले पत्थर, भारी पुलिस बल तैनात

By आजाद खान | Updated: August 11, 2022 11:41 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह बताया जा रहा है कि तिरंगा यात्रा निकालने पर पथराव शुरू हुआ था जिसके बाद यह हिंसा हुई है। वहीं इस बात को पुलिस ने नकार दिया है और इसे आपसी विवाद बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देहरदोई में दो समुदायों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई है।बताया जा रहा है कि यह हिंसा तिरंगा यात्रा को लेकर हुई है जिसे पुलिस ने नकार दिया है। पुलिस ने मामले को आपसी विवाद बता कर आरोपियों को पकड़ने की तैयारी में है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, इलाके में एक समुदाय के युवकों द्वारा दूसरे समुदाय के युवकों के घरों पर हमला हुआ है जिस कारण यह हिंसा हुई है। इस घटना के पीछे पुलिस आपसी विवाद बता रही है। 

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दोनों समुदाय के बीच हिंसा इतनी बढ़ गई थी कि दोनों तरफ से जमकर ईंट और पत्थर चले थे। पुलिस को इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने दी थी। 

क्या है पूरा मामला

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह हिंसक झड़प दो समुदायों के बीच हुई है जिसमें यह आरोप लगे है कि एक समुदाय के युवकों ने दूसरे समुदाय के युवकों के घरों पर हमला किया है। पुलिस इस हिंसा के पीछे आपसी विवाद बता रही है और मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है। 

लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विवाद तिरंगा यात्रा को लेकर हुआ है। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा था, इस बीच उस यात्रा पर पथराव किया गया था जिसके बाद विवाद शुरू हो गया था। 

हालांकि पुलिस ने इस बात को नकार दिया है कि तिरंगा यात्रा को लेकर यह हिंसा हुआ है और इसे एक आपसी विवाद बताया है। यह मामला हरदोई जिले के पाली कस्बे का है। 

मामले में हरदोई पुलिस ने ट्वीट किया है

इस घटना पर बोलते हुए हरदोई पुलिस ने ट्वीट भी किया है। ट्वीट में कहा गया है, "संदर्भित प्रकरण में हिंदू युवक और मु्स्लिम युवकों के मध्य विवाद था। जिसमें मुस्लिम युवकों द्वारा हिंदू युवक के घर पर हमला कर पत्थर फेंके गए। इसके बाद थाना स्थानीय पर पीड़ित की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीमे गठित की गई है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है. तिरंगा यात्रा पर पथराव की घटना पूर्णत्या असत्य और निराधार है। कृपया भ्रामक खबर फैलाने से परहेज करें।"

मौके पर डीएम और एसपी भी पहुंचे

इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डीएम और एसपी भी पहुंचे है। ऐसे में जिले के एसपी राजेश द्विवेदी और डीएम अविनाश कुमार वहां पहुंचकर हालात का जायजा लिया और माहौल को काबू करने की भी कोशिश की है।

ऐसे में इलाके में भारी बल की तैनाती की गई है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहरदोईPoliceहर घर तिरंगा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर