लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : उन्नाव थाने के बाहर रातभर धरने पर बैठे BJP विधायक, पुलिस पर सपा को लेकर लगाया ये आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 30, 2020 10:38 IST

उन्नाव (Unnao, Uttar Pradesh) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक पंकज गुप्ता (Pankaj Gupta MLA) का आरोप है कि स्थानीय पुलिस पूरी तरह समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की विचारधारा से प्रेरित है। वो लोग जातिवादी विचारधारा से बाहर निकल कर काम नहीं करना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक पंकज गुप्ता (Pankaj Gupta) ने साफ-साफ कहा है कि उनका ये विरोध यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नहीं हैं।उन्नाव के जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार ने भरोसा दिलाया है कि विधायक पंकज गुप्ता ने जिस बात की शिकायत की है, उसपर कार्रवाई की जाएगी।

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव में बुधवार (29 जुलाई) की पूरा रात भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक पंकज गुप्ता पुलिस थाने के बाहर धरने पर बैठे रहें। विधायक पंकज गुप्ता अपने समर्थकों के साथ उन्नाव के सदर पुलिस स्टेशन के बाहर रातभर विरोध में बैठे रहे। आज गुरुवार (30 जुलाई) को जिला पुलिस के आला अधिकारियों को विधायक के धरने की बात पता चली। 

सूचना मिलते ही आला अधिकारी उन्नाव के सदर पुलिस स्टेशन पहुंचे और विधायक पंकज गुप्ता के विरोध प्रदर्शन को किसी तरह खत्म करवाया। हालांकि रातभर सदर पुलिस स्टेशन के सिपाहियों ने विधायक को समझाने की बहुत कोशिश की थी लेकिन उनका कहना था कि जब तक पुलिस के आला अधिकारी आकर उनसे नहीं मिलते वह धरने से नहीं उठेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक तकरीबन रातभर 5 से 6 घंटे विधायक अपने समर्थकों के साथ पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर थे। 

जानें क्या है उन्नाव विधायका का पुलिस पर आरोप

विधायक का आरोप है कि उन्नाव के सदर पुलिस स्टेशन के पुलिस वालों का रवैया पूरी तरह समाजवादी पार्टी (SP) की विचारधारा से प्रेरित है। वो लोग जातिवादी विचारधारा से बाहर नहीं निकलना चाहते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि इनके लिंक पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ भी हैं। योगी आदित्यनाथ के सत्ता में आने से पहले 2012 से 2017 के बीच अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने यूपी पर शासन किया था।

बुधवार आधी रात को अपने समर्थक विधायकों के साथ थाने में धरना देने पहुंचे पंकज गुप्ता ने कहा, ''आज सारी हदें पार कर दी गई हैं। एक बुजु्र्ग महिला के साथ मारपीट की गई, उनपर गोली चलाई गई। मैंने पुलिस को फोन किया तो वो कहते हैं कि उनके पास अभी वक्त नहीं है, हम बाद में गिरफ्तारी करेंगे। पार्टी के तौर पर हम पुलिस को कोरोना वॉरियर्स की तरह ट्रीट कर रहे हैं। मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) जी ने भी पुलिस को स्वतंत्र रूप से काम करने को कहा है लेकिन यहां के पुलिस वालों का रवैया पूरी तरह समाजवादी पार्टी की विचारधारा से प्रेरित है। वो लोग जातिवादी विचारधारा से बाहर नहीं निकलना चाहते हैं।'

विधायक पंकज गुप्ता ने कहा- ये विरोध सीएम योगी के खिलाफ नहीं है

सामने आई तस्वीर में विधायक पंकज गुप्ता हरे रंग की टी-शर्ट में मास्क पहने हुए अपने समर्थकों के साथ बैठे हुए दिख रहे हैं।  रातोंरात विरोध के दौरान मीडिया से कई बार विधायक पंकज गुप्ता ने बात की। उन्होंने साफ-साफ कहा कि उनको ये विरोध प्रदर्शन सीएम योगी आदित्यनाथ या उनकी सरकार को टारगेट करने के लिए नहीं है ये धरना सिर्फ और सिर्फ स्थानीय पुलिस बल का लापरवाहीपूर्ण रवैये का नतीजा है। 

उन्नाव के जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार ने आज (30 जुलाई) सुबह मीडिया से कहा, विधायक (पंकज गुप्ता) थाने आए थे। एक सरकारी भूमि का अतिक्रमण कर मंदिर के निर्माण पर कुछ कार्रवाई की गई थी। उन्होंने कहा कि बेदखली के दौरान लोगों को पीटा गया। हम एक जांच करेंगे और कार्रवाई करेंगे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउन्नावयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह