लाइव न्यूज़ :

यूपी: लू के कारण बलिया में हो रही मौतों का सिलसिला बदस्तूर जारी, जिला अस्पताल के बेड फुल, प्रशासन ने झोंकी पूरी ताकत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 21, 2023 09:31 IST

यूपी के बलिया जिला अस्पताल में लू और गर्मी के कारण भरती मरीजों से वॉर्ड पूरी तरह से भरा हुआ है। लगभग 200 बिस्तरों की क्षमता वाले जिला अस्पताल में मरीजों को बचाने में डॉक्टरों की टीम लगातार काम कर रही है लेकिन बढ़ती हुई रोगियों की संख्या के कारण इसके उपर काम का भारी दबाव है।

Open in App
ठळक मुद्देबलिया जिला अस्पताल में गर्मी और लू के कारण भर्ती मरीजों की मौत का सिलसिला अब भी जारी हैसीएमओ जयंत कुमार ने बताया कि मंगलवार को भी भर्ती मरीजों में तीन या चार मौतें हुईं हैंसीएमएस एसके यादव ने कहा कि मरने वालों में अधिकांश बुजुर्ग, जो कई रोगों से पीड़ित थे

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के बलिया में गर्मी और लू के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले और भर्ती हुए मरीजों के मरने का सिलसिला बीते मंगलवार को भी बदस्तूर जारी रहा। जानकारी के अनुसार बलिया जिला अस्पताल में मरीजों को भरती करने वाले वॉर्ड पूरी तरह से भरे हुए हैं। लगभग 200 बिस्तरों की क्षमता वाले जिला अस्पताल में मरीजों को बचाने में डॉक्टरों की टीम लगातार काम कर रही है लेकिन बढ़ती हुई रोगियों की संख्या के कारण इसके उपर काम का भारी दबाव है।

गर्मी के चरम प्रकोप के बीच बलिया जिले में बीते 15 से 20 जून के दरम्यान करीब 80 मरीजों की मौत से पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार के 43 डिग्री तामपान के मुकाबले गुजरे मंगलवार को दर्ज किये गये 41 डिग्री तापमान के मामूली गिरावट से शासनप-प्रशासन एवं आम जनता को राहत जरूर मिली है लेकिन गर्मी के कारण लोगों में अब भी भारी भय व्याप्त है।

जिले में हुई इतने बड़े पैमाने पर मौते के मामले में प्राशासनिक अधिकारियों ने भी इस बात को स्वीकार किया कि मृत्यु के कई मामलों में झुलसा देने वाला तापमान एक बहुत बड़ा कारण रहा। समाचार वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जयंत कुमार ने बताया कि मंगलवार को भी भर्ती मरीजों में तीन या चार मौतें हुईं हैं।

इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एसके यादव ने कहा कि मरने वालों में से अधिकांश वरिष्ठ नागरिक थे, जो पहले से ही कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे और जबरदस्त लू के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने कहा, “मृतकों में अधिकांश बुजुर्ग थे और उन्हें मधुमेह, सांस की बीमारी जैसे गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। उनमें से ज्यादातर मरीजों का इलाज वाराणसी के बीएचयू, दिल्ली और गोरखपुर एम्स जैसे बड़े संस्थानों में चल रहा था।”

डॉक्टर एसके यादव ने कहा कि गर्मी में हर साल मृतकों की संख्या आमतौर पर आमतौर से इतनी अधिक नहीं होती है लेकिन इस बार स्थिति गंभीर बनी हुई है। हम लगातार स्थिति पर नियंत्रण बनाये रखने की कोशिश कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लू के कारण 18 से 75 आयु वर्ग के रोगियों से भरा पड़ा है। अस्पताल में दवाईयों की बेहद कमी है, इस कारण से मरीजों के अस्पताल से मिलने वाली दवाईयों के अतिरिक्त दवा को बाहर की दुकानों से खरीदना पड़ रहा है।

टॅग्स :बलियाउत्तर प्रदेशCMOCMS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'