लाइव न्यूज़ :

मथुरा में टीचर ने पानी से भरे स्कूल से बाहर आने के लिए बनवाया कुर्सियों का पुल,वीडियो हुआ वायरल तो शिक्षिका पर हुआ एक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 28, 2022 16:13 IST

यूपी में भले ही मानसून रूठा नजर आया पर कुछ घंटो की बारिश से ही लोगों को जलभराव की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। इसी बीच यूपी के एक स्कूल का वीडियो सामने आया है। जहां रूकूल में भरे पानी से बाहर निकलने के लिए शिक्षिका कुर्सियों से बने पुल का इस्तेमाल करती है जो बच्चे पानी में खड़े होकर लगा रहे हैं। मामले को लेकर शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देमामला बलदेव क्षेत्र के ग्राम पंचायत दघेटा के प्राथमिक विधालय का है। ग्रामीणों की माने तो स्कूल में आए दिन पानी भर जाता है जिससे बच्चों को स्कूल आने जाने में काफी दिक्कत होती है। 

लखनऊ: यूपी के एक स्कूल में शिक्षिका बच्चों से मालिश करवा रही थी। रोब दिखाकर मालिश करने वाली शिक्षिका का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि यूपी के एक और स्कूल में एक शिक्षिका पर गाज गिरी है। मामला बुधवार का है जब मथुरा के एक स्कूल में जलभराव हो गया। पानी भरने के बाद स्कूल से बाहर निकलने लिए शिक्षिका ने कुर्सियों का इस्तेमाल किया। एक वीडियो सामने आया है जिसमें शिक्षिका एक के बाद एक कुर्सी पर पैर रख आगे बढ़ती है जबकि स्कूल के बच्चे पानी में खड़े होकर उसके लिए कुर्सियों का पुल बना रहे होते हैं। इन्ही कुर्सियों के जरीए शिक्षिका पानी से भरे स्कूल के रास्ते को पार कर लेती है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया है। 

शिक्षिका को कर दिया गया सस्पेंड  

जानकारी के मुताबिक मामला बलदेव क्षेत्र के ग्राम पंचायत दघेटा के प्राथमिक विधालय का है। बारिश के कारण विद्यालय में पानी भर गया। लेकिन जब स्कूल की छुट्टी हुई तो सहायक अध्यापिका गंदे पानी से निकलने के लिए बच्चों से पानी मे कुर्सी लगवा दी और कुर्सियों के ऊपर से चल के बाहर निकली। हालांकि जब सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने अध्यापिका पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। जब मामला प्रशासन के संज्ञान में आया तो शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं ग्रामीणों की माने तो स्कूल में आए दिन पानी भर जाता है जिससे बच्चों को स्कूल आने जाने में काफी दिक्कत होती है। 

महिला टीचर द्वारा बच्चे से मालीश करवाने का वीडियो भी हुआ था वायरल

बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के हरदोई के बावन विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय में एक महिला टीचर द्वारा बच्चे से मालीश करवाने का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। वायरल वीडियो में यह देखा जा रहा था कि कैसे टीचर चेयर पर आराम से बैठी हुई है और उनके पास में एक बच्चा खड़ा उनकी हाथ का मालीश कर रहा था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमथुराEducation Department
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज