लाइव न्यूज़ :

यूपी: कांग्रेस के महिला मैराथन में भगदड़ जैसी स्थिति, बिना मास्क के दिखीं लड़कियां, 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के तहत हुआ आयोजन

By विशाल कुमार | Updated: January 4, 2022 13:29 IST

कोविड-19 के दौरान बिना मास्क पहनी महिलाओं और लड़कियों ने लंबी दौड़ शुरू की और आगे की कुछ महिलाएं फिसल गईं और जमीन पर गिर गईं। इस दौरान वहां भगदड़ की स्थिति बन गई लेकिन कोई घायल नहीं हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी वाड्रा ने पिछले महीने सबसे पहले 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' चुनावी नारा दिया था।सैकड़ों महिलाएं और किशोर लड़कियां यूपी के बरेली में बिना मास्क के नजर आईं।

लखनऊ:कांग्रेस के चुनावी अभियान 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के तहत उत्तर प्रदेश में एक कांग्रेस नेता द्वारा आयोजित मैराथन में आज सुबह भगदड़ जैसी स्थिति देखने को मिली। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सैकड़ों महिलाएं और किशोर लड़कियां यूपी के बरेली में बिना मास्क के नजर आईं।

कोविड-19 के दौरान बिना मास्क पहनी महिलाओं और लड़कियों ने लंबी दौड़ शुरू की और आगे की कुछ महिलाएं फिसल गईं और जमीन पर गिर गईं। भाग लेने वाली कुछ लड़कियां हल्की भगदड़ मचने से मामूली रूप से घायल हो गईं।

कार्यक्रम का आयोजन करने वाली कांग्रेस नेता और बरेली की पूर्व मेयर सुप्रिया आरोन ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि हजारों की भीड़ में वैष्णो देवी भी गए। उस बारे में क्या? देखिए, यह बहुत मानवीय चीज है। ये स्कूली छात्राएं हैं और वे बस कुछ देर के लिए बाहर आना चाहती थीं। लेकिन अगर किसी को किसी कारण से ठेस पहुंची है तो मैं कांग्रेस की ओर से माफी मांगना चाहती हूं।

कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार द्वारा रची गई साजिश करार दिया

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं ने हालांकि इसे भाजपा राज्य सरकार द्वारा रची गई साजिश करार दिया। उप्र कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया, “मैराथन में कुछ लड़कियां घायल हो गई हैं, और हम आगे के विवरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं।”

उप्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा, “यह भाजपा सरकार द्वारा रची गई साजिश थी। स्थानीय जिला प्रशासन को पता था कि मैराथन हो रही है, लेकिन उन्होंने सहयोग नहीं किया।”

उन्होंने कहा कि यह स्थिति “स्थानीय प्रशासन की ओर से ढिलाई का नतीजा” है। उन्होंने कहा, “सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने सहयोग नहीं किया और पूरी घटना में भाजपा की साजिश नजर आ रही है।”

यूपी में महिलाओं को लुभाने की कोशिश

अगले कुछ महीनों में उत्तर प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं. यहां कांग्रेस महिलाओं के खिलाफ अपराध को केंद्रित करते हुए लैंगिक समानता के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने पिछले महीने सबसे पहले 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' चुनावी नारा दिया था।

भाजपा ने भी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य में महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर करने की परियोजनाएं शुरू की हैं।

टॅग्स :कांग्रेसउत्तर प्रदेशबरेलीमहिलाप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज