लाइव न्यूज़ :

यूपी: सपा नेता आजम खान ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया, विधानसभा की सदस्यता बरकरार रखेंगे

By विशाल कुमार | Updated: March 22, 2022 14:35 IST

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के आकाश सक्सेना को 55,000 से अधिक मतों से हराया था। फिलहाल वह जेल में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआजम खान मे रामपुर विधानसभा सीट से जीत हासिल की है।आजम खान रामपुर लोकसभा सीट से सदस्य थे।उन्होंने भाजपा के आकाश सक्सेना को 55,000 से अधिक मतों से हराया था।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी पारंपरिक रामपुर विधानसभा सीट से जीत हासिल करने वाले सपा नेता आजम खान ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह रामपुर लोकसभा सीट से सदस्य थे।

आज ही सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया जो कि मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं।

अखिलेश यादव और आजम खान के लोकसभा से इस्तीफा देकर विधानसभा की सदस्यता बरकरार रखने से यह साफ हो गया है कि समाजवादी पार्टी विधानसभा में सरकार को घेरने के लिए तैयार है। इसके साथ ही उसकी नजर अभी से ही 2027 के विधानसभा चुनावों पर भी है।

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के आकाश सक्सेना को 55,000 से अधिक मतों से हराया था। फिलहाल वह जेल में हैं।

मालूम हो कि भाजपा गठबंधन ने यूपी विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार 403 में से 273 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही मौजूदा सीएम योगी आदित्यनाथ अपने मुख्यमंत्री के पद को बचाने में कामयाबी हासिल की है। इस चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गोरखपुर की सदर विधानसभा सीट से चुनकर विधानसभा में पहुंचे हैं।

जब साल 2017 में आदित्यनाथ का चयन मुख्यमंत्री के पद के लिए हुआ था उस समय वो गोरखपुर से पांचवी बार लोकसभा के सांसद थे और सीएम बनने के लिए विधान परिषद का रास्ता अपनाया था।

टॅग्स :आज़म खानउत्तर प्रदेशUttar Pradesh assemblyलोकसभा संसद बिलअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो