लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: सपा विधायक पल्लवी पटेल की बिगड़ी तबीयत, अचानक बेहोश होने के बाद ICU में कराया गया भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2022 11:16 IST

यूपी विधानसभा चुनाव में सिराथू से सपा की विधायक बनी पल्लवी पटेल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वे मंगलवार देर रात बेहोश हो गई जिससे उन्हे हल्की चोटें भी आई है। उन्हे फौरन लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसिराथू से सपा विधायक की मंगलवार रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई डाक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अभी स्थिर है।पल्लवी पटेल ने यूपी विधानसभा चुनाव-2022 में केशव प्रसाद मौर्य को हराया था।

लखनऊ: यूपी की सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल की तबीयत अचानक बिगड़ गई । जिसके बाद उन्हे लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि मंगलवार रात को अचानक पल्लवी पटेल बेहोश हो गई। आनन फानन में उन्हे मेंदाता अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। 

मंगलवार को अचानक बिगड़ गई थी तबीयत

यूपी विधानसभा चुनाव में सिराथू सीट से सपा उम्मीदवार पल्लवी पटेल ने बीजेपी की तरफ से उस वक्त उपमुख्यमंत्री रहे केशव प्रसाद मौर्य को हराकर सभी का ध्यान खींचा था। मंगलवार को अचानक पल्लवी पटेल की तबीयत बिगड़ गई। उनके बेहोश होने के बाद उन्हे लखनऊ के मेंदाता ले जाया गया। फिलहाल वो आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। हालंकि जानकरी के मुताबिक जिस वक्त वो बेहोश होकर गिरी थी उस वक्त उन्हे हल्की चोटें भी आई थी। मेडिकल टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। 

प्रारंभिक जांच में रिपोर्ट सामान्य 

डाक्टरों के अनुसार पल्लवी पटेल की प्रारंभिक जांच पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट में सब सामान्य है। अस्पताल के मुताबिक  फिलहाल उनकी हालत ठीक  है। न्यूरो डिपार्टमेंट के वरिष्ठ चिकित्सक लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं सपा विधायक पल्लवी पटेल के परिवार वालों के मुताबिक मंगलवार रात को अचानक उन्हे चक्कर आए और वो बेहोश हो गई। जिसके बाद परिवार के लोगों ने उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया। 

सिराथू से केशव प्रसाद मौर्य को दी थी मात 

हाल ही में हुए यूपी विधानसभा चुनाव में पल्लवी पटेल ने खासी सुर्खियां बटोरी थी । उन्होने यूपी की सिराथू सीट से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और डिप्टी सीएम और बीजेपी के दिग्गज नेता केशव प्रसाद मौर्य को हराया था। बता दें कि पल्लवी पटेल अपना दल (कमेरावादी )की नेता और अनुप्रिया पटेल की बहन हैं। 

टॅग्स :समाजवादी पार्टीAnupriya Patelकेशव प्रसाद मौर्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारतप्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ में होगा?, जानिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्या पता चला?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल