लाइव न्यूज़ :

यूपी: समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान पर पुलिस से झड़प का मामला दर्ज

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 4, 2023 11:24 IST

उत्तर प्रदेश पुलिस ने सरधना से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान सहित 15 अन्य के खिलाफ बागपत कोतवाली में पुलिस को आधिकारिक ड्यूटी करने से रोकने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान सहित 15 अन्य के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस सपा विधायक अतुल प्रधान के खिलाफ आईपीसी की धारा 353 के तहत मामला दर्ज किया गया हैवहीं विधायक प्रधान ने बागपत पुलिस पर दुर्व्यवहार करने, मारपीट करने का आरोप लगाया है

लखनऊ: यूपी की बागपत पुलिस ने सरधना से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान सहित 15 अन्य के खिलाफ बागपत कोतवाली में पुलिस को आधिकारिक ड्यूटी करने से रोकने के आरोप में मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि यह प्रकरण उस वक्त का है, जब सपा विधायक प्रधान अपने समर्थकों के साथ सहारनपुर जा रहे थे और पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास कर रही थी।

बताया जा रहा है कि विधायक प्रधान ने बागपत पुलिस पर खुद के साथ दुर्व्यवहार करने, मारपीट करने का आरोप लगाया है और इस पूरे मामले की जानकारी उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को भी दी है। इस संबंध में सपा विधायक ने कहा कि वह पुलिसकर्मियों द्वारा किये गये दुर्व्यवहार की शिकायत भी दर्ज कराएंगे। घटना से बेहद आहत विधायक अतुल प्रधान ने सड़क पर धरना भी दिया। जिसके बाद उन्हें और उनके समर्थकों को मेरठ पुलिस लाइन लाया गया और बाद में उन्हें रिहा किया गया।

इस संबंध में बागपत के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि सपा विधायक अतुल प्रधान और 15 अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 353 (एक लोक सेवक को आधिकारिक कर्तव्य का निर्वहन करने से रोकना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि विधायक प्रधान को मविकला गांव में  पुलिस द्वारा रोका गया और बताया गया कि उन्हें सहारनपुर जाने की अनुमति नहीं है, लेकिन उन्होंने बैरियर तोड़ दिया और बाद में आगे बढ़ते हुए मुजफ्फरनगर जिले के सिसाना गांव के पास रुक गए।

इसके साथ ही एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने सपा विधायक प्रधान द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया और कहा कि बागपत पुलिस के किसी भी पुलिसकर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार नहीं किया।

मालूम हो कि गुर्जर समुदाय के सदस्यों और नेताओं ने 29 मई को निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र में सम्राट मिहिर भोज गौरव यात्रा निकाली थी। जिसका ठाकुर समुदाय के विरोध के बाद विवाद खड़ा हो गया, जिन्होंने गुर्जरों पर इतिहास को विकृत करने का आरोप लगाया और दावा किया कि सम्राट मिहिर भोज एक राजपूत राजा थे। पुलिस ने रैली में शामिल होने जा रहे गुर्जर और ठाकुर नेताओं के प्रवेश को रोकने के लिए मुजफ्फरनगर से सटे सहारनपुर की सीमा को सील कर दिया था, जिसमें सपा विधायक प्रधान भी मौजूद थे।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेशबागपत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार