लाइव न्यूज़ :

देश में मानवाधिकार उल्लंघन मामले में यूपी नंबर 1, लगातार तीसरे साल दर्ज हुआ सर्वाधिक मामला

By अनिल शर्मा | Updated: December 10, 2021 10:26 IST

गृह मंत्रालय ने संसद में कहा, इस साल 31 अक्टूबर तक एनएचआरसी ने देश में मानवाधिकार उल्लंघन के 64,170 मामले दर्ज किए जिनमें सर्वाधिक 24,242 मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज हुए।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में 2018 में इसके 41,947 मामले और 2019 में 32,693 मामले दर्ज हुए थे 31 अक्टूबर तक मानवाधिकार उल्लंघन के सबसे ज्यादा मामले यूपी के दर्ज किए हैंआंकड़ों के मुताबिक, देश में दर्ज हुए मामलों का यह लगभग 40% प्रतिशत है

नई दिल्लीः  गृह मंत्रालय ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि एनएचआरसी ने 2018 से इस साल के 31 अक्टूबर तक मानवाधिकार उल्लंघन के सबसे ज्यादा मामले यूपी के दर्ज किए हैं जो लगभग 40% प्रतिशत है। गृह मंत्रालय ने संसद में कहा, इस साल 31 अक्टूबर तक एनएचआरसी ने देश में मानवाधिकार उल्लंघन के 64,170 मामले दर्ज किए जिनमें सर्वाधिक 24,242 मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज हुए।

गौरतलब है कि यह लगातार तीसरा साल है जब यूपी में मानवाधिकार उल्लंघन के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। यूपी में 2018 में इसके 41,947 मामले और 2019 में 32,693 मामले दर्ज हुए थे।  डीएमके सांसद एम. शनमुगम के सवाल पर जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने संसद में बताया, एनएचआरसी के आंकड़ों के मुताबिक मानवाधिकार उल्लंघन के मामले 2018-19 में 89,584 था, जो 2019-20 में घटकर 76,628 और 2020-21 में 74,968 हो गया। वहीं 2021-22 में 31 अक्टूबर तक 64,170 मामले दर्ज हुए थे।

एनएचआरसी के आंकडों के अनुसार, यूपी में  साल 2018-19 में 41,947 मामले तो 2019-20 में 32,693 मामले दर्ज किए गए। वहीं 2020-21 में 30,164 और 2021-22 में 31 अक्टूबर तक 24,242 मामले दर्ज किए गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां 2018-2019 में 6,562, 2019-2020 में 5,842, 2020-2021 में 6,067 और इस साल 31 अक्टूबर तक 4,972 मामले दर्ज हुए हैं।

टॅग्स :ह्यूमन राइट्सउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथहिंदी समाचारHuman Rights Commission
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार