लाइव न्यूज़ :

यूपी: रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा ने आजम खान के सहयोगी असीम रजा को टिकट दिया, भाजपा से होगा मुकाबला

By विशाल कुमार | Updated: June 6, 2022 14:46 IST

समाजवादी पार्टी के रामपुर शहर अध्यक्ष असीम रजा पार्टी के कद्दावर नेता और 10 बार के विधायक आजम खान के करीबी सहयोगी हैं। खान के इस्तीफे के बाद ही यह सीट खाली हुई है जो कि विधानसभा सदस्य बन गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरामपुर सीट विधानसभा सदस्य बने आजम खान के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।भाजपा ने पूर्व एमएलसी और ओबीसी नेता घनश्याम लोधी को टिकट दिया है।बसपा और कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार उतारने से इनकार कर दिया है।

लखनऊ:समाजवादी पार्टी ने 23 जून को उपचुनाव में जाने वाली उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों में से एक रामपुर सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।

समाजवादी पार्टी ने आज लोकसभा उपचुनाव के लिए रामपुर से असीम रजा को अपना उम्मीदवार घोषित किया। आज नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है।

पार्टी के रामपुर शहर अध्यक्ष रजा पार्टी के कद्दावर नेता और 10 बार के विधायक आजम खान के करीबी सहयोगी हैं। खान के इस्तीफे के बाद ही यह सीट खाली हुई है जो कि विधानसभा सदस्य बन गए हैं।

कुछ दिन पहले ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिल्ली के अस्पताल में भर्ती आजम खान से मुलाकात की थी। यादव ने कथित तौर पर रामपुर उपचुनाव पर चर्चा की और उम्मीदवार तय करने की जिम्मेदारी उन पर छोड़ दी थी।

आजम खान यूपी पुलिस द्वारा एक के बाद एक दर्ज किए गए करीब 89 मामलों में 27 महीने जेल में रहने के बाद हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद जमानत पर रिहा हुए हैं।

हालांकि, कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखते हुए यूपी की दोनों उपचुनाव वाली लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने से इनकार कर दिया। बसपा ने भी चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

वहीं, भाजपा ने आजम खाम के करीबी माने जाने वाले सपा के एक पूर्व एमएलसी और ओबीसी नेता  घनश्याम लोधी को टिकट दिया है। लोधी 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे।

वहीं, आजमगढ़ सीट से भाजपा ने अपने 2019 के उम्मीदवार और भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' तो सपा ने अखिलेश यादव के चचेरे भाई और तीन बार के सांसद धर्मेंद्र यादव को टिकट दिया है। बसपा ने अपने पूर्व विधायक गुड्डू जमाली उर्फ शाह आलम को टिकट दिया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरामपुरसमाजवादी पार्टीआज़म खानअखिलेश यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट