लाइव न्यूज़ :

मोदी के मंत्री राजनाथ, ईरानी सहित UP-राजस्थान के 50 सांसदों को कोरोना का खतरा, BJP सांसद दुष्यंत सिंह के साथ राष्ट्रपति भवन में हुई थी बैठक

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 20, 2020 19:24 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में अबतक कोरोना वायरस से संक्रमण के 223 मामलों की पुष्टि हुई है और उनके संपर्क में आए 6,700 से अधिक लोगों को निगरानी में रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकनिका ने एक कांग्रेस सांसद की पार्टी में गाना गाया था। सूत्रों की मानें तो उस पार्टी में कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं थीं।वसुंधरा राजे ने लखनऊ में खुद को आइसोलेशन में रखा है।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 50 सांसदों को कोरोना का खतरा हो सकता है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, मेनका गांधी सहित उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 50 सांसद आइसोलेशन में गए बीजेपी के सांसद दुष्यंत सिंह से 18 मार्च 2020 को संपर्क में आए थे। बीजेपी के सांसद और वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह 15 मार्च को लखनऊ के उस पार्टी में शामिल हुए थे, जिसमें बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर गईं थीं।  बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इस खबर ने देश में हड़कंप मचा दी है। दुष्यंत सिंह ने 18 मार्च को खुद तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी कि उन्होंने राष्ट्रपति भवन में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया था। 

दुष्यंत सिंह ने 18 मार्च को ट्वीट कर बताया था, आज माननीय राष्ट्रपति जी द्वारा राजस्थान व उत्तरप्रदेश के सांसदों के साथ राष्ट्रपति भवन में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। दुष्यंत सिंह द्वारा शेयर किए गए तस्वीर में 50 सांसद दिख रहे हैं, जिसमें साक्षी महाराज, राजनाथ सिंह, जनरल वीके सिंह, भूपेंद्र यादव, मेनका गांधी, महेंद्र नाथ पांडे, स्मृति ईरानी, संतोष कुमार गंगवार, गजेंद्र सिंह शेखावत, संजीव बालियान, साध्वी निरंजन ज्योति, बाबा बालकनाथ, दीया कुमारी, सुभाष चंद्र बाहेड़िया, भागीरथ चौधरी,  रंजीता कोहली, हनुमान बेनिवाल, नरेंद्र खींचड़, जसकौर मीणा शामिल हैं। 

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को भी कोरोना का खतरा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिग्गज नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी कोरोना वायरस (Coronavirus) का खतरा है। वसुंधरा राजे ने लखनऊ में खुद को आइसोलेशन में रखा है। वसुंधरा राजे संक्रमित बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के साथ 15 मार्च को लखनऊ में पार्टी में थी। वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि लखनऊ में रहते हुए, मैंने अपने बेटे दुष्यंत और उसके ससुराल वालों के साथ एक रात्रिभोज में हिस्सा लिया। कनिका भी वहां अतिथि थी। सावधानी के तौर पर मेरे बेटे और मैंने अपने आप को तुरंत सेल्फ क्वारंटाइन में रखा है।

जानें कनिका कपूर से कैसे हो सकता है सबको कोरोना का खतरा

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद बड़ी मुश्किल खड़ी होती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनिका कपूर लंदन गईं थी। लंदन से 9 मार्च को लौटने के बाद लखनऊ एक पार्टी में गई थीं। कनिका कपूर 15 मार्च को लखनऊ में एक पार्टी में शामिल हुई थीं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी बीएसपी नेता अकबर अहमद डंपी की तरफ से आयोजित की गई थी और इसी में कनिका शामिल हुईं। उन्होंने एक पार्टी अपने घर पर और दूसरी ताज होटल में दी थी। 

इस पार्टी में कई नेताओं ने शिरकत की थी। इसमें कथित रूप से यूपी सरकार से जुड़े कुछ लोगों के भी शामिल होने की बात आ रही है।

कनिका ने एक कांग्रेस सांसद की पार्टी में गाना गाया था। सूत्रों की मानें तो उस पार्टी में कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं थीं। बताया यह भी जा रहा है कि कनिका जिस पार्टी में गईं थीं, वहां 500 से ज्यादा की संख्या में मेहमानों की भीड़ इकट्ठा हुई थी। 

लखनऊ के अलावा कनिका कानपुर में अपने एक रिश्तेदार की पार्टी में भी गईं थी। कनिका के रिश्तेदार संजय टंडन ने एनबीटी से बात करते हुए कहा है कि गृह प्रवेश की पार्टी में 15-20 लोग आए थे। अब उन्हें कनिका के पॉजिटिव होने का पता चला। पूरी परिवार सेल्फ आइसोलेशन में चला गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकनिका कपूरउत्तर प्रदेशराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत