लाइव न्यूज़ :

UP Poll Result 2022: अखिलेश यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं को आदेश, नतीजे आने तक स्ट्रॉन्ग रूम पर बनाए रखें नजर

By रुस्तम राणा | Updated: March 8, 2022 20:56 IST

सपा प्रमुख ने कहा, मैं अपनी पार्टी के लोगों से कहूंगा कि जहां पर मशीनें रखी गई हैं, वहां पर जब तक काउंटिंग ना हो जाए तब तक वहां किसी का आना जाना ना हो और उसपर नज़र बनाए रखें।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश का चुनाव को बताया लोकतंत्र की आखिरी लड़ाईकहा, इसके बाद लोगों को क्रांति करनी होगी तभी बदलाव आएगा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। लेकिन परिणाम से पहले आए एग्जिट पोल ने विपक्षी पार्टियों की चिंता को बढ़ा दिया है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से स्ट्रॉन्ग रूम पर नजर बनाए रखने के लिए कहा है। 

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, उत्तर प्रदेश का चुनाव लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई है। इसके बाद लोगों को क्रांति करनी होगी तभी बदलाव आएगा। सपा प्रमुख ने कहा, मैं अपनी पार्टी के लोगों से कहूंगा कि जहां पर मशीनें रखी गई हैं, वहां पर जब तक काउंटिंग ना हो जाए तब तक वहां किसी का आना जाना ना हो और उसपर नज़र बनाए रखें।

अखिलेश यादव एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर कहा, कल जो एग्जिट पोल के नतीजें आए हैं, उससे ये लोग यह सोच बनाना चाहते हैं कि भाजपा जीत रही है, जिससे वे अगर चोरी भी करे तो वह भी पता ना लगे कि चोरी हुई है। यह लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है।

ईवीएम की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करते हुए सपा नेता ने कहा, क्या वजह है कि बिना सुरक्षा के EVM मशीनों को ले जाया जा रहा है। बिना प्रत्याशी के जानकारी के आप ईवीएम के एक जगह से दूसरी जगह नहीं ले जा सकते हैं। आखिर सुरक्षाबलों के साथ ईवीएम मीशनों क्यों नहीं जा रही थी।

उन्होंने कहा, ईवीएम मशीनें पकड़ी गई हैं। अब अधिकारी कोई ना कोई बहाना बनाएंगे कि हम ईवीएम को इस वजह से ले जा रहे थे। बरेली में कचड़े की गाड़ी में ईवीएम मशीनें पकड़ी गई हैं।

बता दें कि एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर सपा संतुष्ट नहीं है। तमाम एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी की 403 विभानसभा सीटों वाले राज्य में दोबारा सरकार बनती हुई नजर आ रही है। 

हालांकि एंटी इनकम्बेंसी की वजह से भारतीय जनता पार्टी को सीटों का नुकसान होते हुए दिखा दे रहा है। लेकिन फिर वह पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है।

टॅग्स :अखिलेश यादवएग्जिट पोल्सउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारतPrateek Yadav Postmortem Report: चोट 1, 2 और 3 लगभग 5-7 दिन पुरानी और चोट 4, 5 और 6 लगभग 1 दिन पुरानी?, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार