लाइव न्यूज़ :

यूपी राजनीतिः आखिर क्या गुल खिलाएंगे इरफान सोलंकी-आजम खान, जमानत पर छूटने के बाद दो घंटे तक भेंट, सपा परिवार में सुगबुगाहट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2025 20:10 IST

हमारा और आजम खान साहब का पारिवारिक संबंध है। यह कहिए कि हम दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। हम पर भी जुल्म किया गया और उन पर भी।

Open in App
ठळक मुद्देइरफान सोलंकी से पारिवारिक संबंध हैं।बस परिवार से मुलाकात करने आए थे।100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

रामपुरः लंबे समय तक जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने हाल ही में जमानत पर छूटे वरिष्ठ सपा नेता आजम खान से बुधवार को उनके आवास पर मुलाकात की। अपनी विधायक पत्नी नसीम सोलंकी के साथ रामपुर पहुंचे इरफान ने आजम खान से लगभग दो घंटे तक भेंट की। बाद में संवाददाताओं से बातचीत में आजम खान ने कहा कि इरफान के पिता से उनके बहुत अच्छे रिश्ते थे। इस सवाल पर कि क्या यह एक राजनीतिक मुलाकात थी, खान ने कहा,‘‘हमारे इरफान सोलंकी से पारिवारिक संबंध हैं।

लेकिन जब दो राजनीतिक लोग मिल बैठकर बात करते हैं तो सियासी बातचीत भी होती ही है।’’ कानपुर की सीसामऊ सीट से पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने इस मुलाकात के बारे में संवाददाताओं को बताया,‘‘हमारा और आजम खान साहब का पारिवारिक संबंध है। यह कहिए कि हम दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। हम पर भी जुल्म किया गया और उन पर भी।’’

मुलाकात के मकसद के बारे में पूछे जाने पर इरफान ने कहा, ‘‘बस परिवार से मुलाकात करने आए थे। इसी बहाने एक दूसरे के हाल-चाल जान लिये और उनसे दुआएं लीं कि ऐसा दौर कोई दुश्मन भी ना देखे।’’ उन्होंने कहा,‘‘मेरी दुआ है कि आजम खान साहब की सेहत ठीक हो। वह हमारी पार्टी की जान हैं।’’

सीसामऊ से सपा के विधायक रहे इरफान सोलंकी को पिछले साल जून में कानपुर की एक विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने आगजनी के मामले में सात साल की कैद की सजा सुनाई थी। उसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई थी। इस सीट पर हुए उपचुनाव में इरफान की पत्नी नसीम सोलंकी ने जीत दर्ज की थी।

करीब 33 महीने जेल में गुजारने के बाद इरफान पिछली 30 सितंबर को जमानत पर महाराजगंज जेल से रिहा हुए थे। इससे पहले, सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री आजम खान विगत 23 सितंबर को लगभग 23 महीने तक जेल में रहने के बाद से जमानत पर सीतापुर जेल से रिहा किए गए थे। उन पर 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवआज़म खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप